झारखंड के खूंटी में मुठभेड़, 15 लाख का इनामी पीएलएफआई का जोनल कमांडर जिदन गुड़िया ढेर

खूंटी (चंदन) : झारखंड के खूंटी जिले में आज सोमवार को नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में पीएलएफआई का जोनल कमाडंर जिदन गुड़िया ढेर हो गया. इस पर 15 लाख का इनाम था. इसके साथ ही पीएलएफआई के दो-तीन सदस्यों को गोली लगने की खबर है. मौके पर एसपी और एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंच गये हैं.
खूंटी (चंदन) : झारखंड के खूंटी जिले में आज सोमवार को नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में पीएलएफआई का जोनल कमाडंर जिदन गुड़िया ढेर हो गया. इस पर 15 लाख का इनाम था. इसके साथ ही पीएलएफआई के दो-तीन सदस्यों को गोली लगने की खबर है. मौके पर एसपी और एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंच गये हैं. झारखंड के खूंटी में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
खूंटी जिले के मुरहू और बंदगांव की सीमा स्थित कोयंगसार में आज सोमवार को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हो गयी. इसमें पीएलएफआई का जोनल कमांडर जिदन गुड़िया मारा गया. बताया जाता है कि इस पर 15 लाख रुपये का इनाम था. इसे बड़ी सफलता मानी जा रही है.
खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में आज सवेरे पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान में निकली थी, तभी मुरहू और बंदगांव की सीमा स्थित कोयंगसार में नक्सली संगठन पीएलएफआई से मुठभेड़ हो गयी. इसमें जोनल कमांडर जिदन गुड़िया मारा गया, जबकि शनिचर उरांव समेत दो-तीन लोगों को गोली लगने की सूचना है. मौके पर एसपी और एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंच गये हैं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




