सांसद पीएन सिंह के पुत्र के ड्राइवर की कोरोना से मौत, दूसरे की हालत गंभीर, एक बॉडीगार्ड भर्ती

धनबाद (संजीव झा) : धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह (पीएन सिंह) के बड़े पुत्र प्रशांत सिंह के चालक की शुक्रवार आधी रात के बाद कोविड अस्पताल (सेंट्रल हॉस्पिटल) में मौत हो गयी, जबकि सांसद के चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है. एक अंगरक्षक भी कोविड अस्पताल में भर्ती है.
धनबाद (संजीव झा) : धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह (पीएन सिंह) के बड़े पुत्र प्रशांत सिंह के चालक की शुक्रवार आधी रात के बाद कोविड अस्पताल (सेंट्रल हॉस्पिटल) में मौत हो गयी, जबकि सांसद के चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है. एक अंगरक्षक भी कोविड अस्पताल में भर्ती है.
सांसद पीएन सिंह के पुत्र प्रशांत सिंह (झारखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ता एवं नेशनल बार काउंसिल के सदस्य) होली में धनबाद आये थे. उनके साथ उनका चालक (50 वर्ष) भी यहां आया था. उसके बाद लॉकडाउन लग जाने के बाद प्रशांत सिंह व उनके चालक धनसार स्थित सांसद आवास पर ही रुक गये थे.
13 जुलाई को सांसद के एक अंगरक्षक, जो बंगाल से लौटे थे कोविड जांच में पॉजिटिव पाये गये थे. उसके बाद सांसद सहित उनके सभी परिजन व स्टॉफ का स्वाब लिया गया था. सांसद की रिपोर्ट तो तुरंत मिल गयी. जिसमें उन्हें निगेटिव पाया गया था, लेकिन उनके चालक व बेटे के ड्राइवर की रिपोर्ट 17 जुलाई की शाम में आयी. रात में दोनों चालकों को कोविड अस्पताल ले या गया.
Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : जमशेदपुर में ड्राइवर समेत तीन स्टाफ संक्रमित, डीटीओ की भी रिपोर्ट आयी पॉजिटिव,कार्यालय बंद
सांसद पुत्र का चालक बरही (हजारीबाग) का रहने वाला था. उसे तीन-चार दिनों से खांसी थी. सांसद पुत्र ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने में विलंब के कारण चालक की हालत बिगड़ गयी. कोविड अस्पताल में पहुंचने के चंद घंटे बाद ही चालक ने दम तोड़ दिया. सांसद के चालक की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है. चालक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है. आज सांसद के दूसरे बॉडीगार्ड व कुछ अन्य स्टॉफ का दोबारा स्वाब लिया गया है.
धनसार स्थित सांसद का आवास 14 जुलाई से सील है. हालांकि, सांसद सात जुलाई से ही होम कोरेंटिन में चल रहे हैं. इस माह उनकी दो बार स्वाब जांच हो चुकी है. उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है. सांसद आवास में किसी के भी प्रवेश पर रोक है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










