ePaper

Jharkhand Crime News : झारखंड में ऑटो से विस्फोटक बरामद, चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

Updated at : 25 Sep 2022 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News : झारखंड में ऑटो से विस्फोटक बरामद, चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

Jharkhand Crime News : कोडरमा जिले की डोमचांच थाना पुलिस ने शनिवार को विस्फोटक सामग्री बरामद की है. इसके साथ ही इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है. बरामद विस्फोटक सामग्री अमोनियम नाइट्रेट बताया जा रहा है. पुलिस इसको लेकर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News : कोडरमा जिले की डोमचांच थाना पुलिस ने शनिवार को विस्फोटक सामग्री बरामद की है. इसके साथ ही इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है. बरामद विस्फोटक सामग्री अमोनियम नाइट्रेट बताया जा रहा है. पुलिस इसको लेकर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही है. अमोनियम नाइट्रेट को ऑटो में लोड कर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने बरामद कर लिया.

अवैध विस्फोटक ले जाने की सूचना पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार डोमचांच थाना पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली सूचना के आधार पर की. एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने अमोनियम नाइट्रेट ले जा रहे ऑटो को जब्त किया. साथ ही चार लोगों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए लोगों में मुकेश मोदी, सुभाष मेहता, इमरान अंसारी व एक अन्य बताया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि अवैध रूप से विस्फोटक ले जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई है. बरामद अमोनियम नाइट्रेट चार बोरा में 50-50 किलो है.

Also Read: Durga Puja 2022: झारखंड के देवघर में प्रभात खबर अखबार से बना है अनोखा दुर्गा पूजा मंडप, देखते रह जायेंगे

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि जब्त विस्फोटक को कहां से कहां ले जाया जा रहा था. इसकी जांच चल रही है. आपको बता दें कि बिहार के रोहतास में पुलिस ने हाल ही में अमोनियम नाइट्रेट लोड एक स्कॉर्पियो जब्त की थी. उस मामले में कोडरमा का नाम सामने आया है. बिहार पुलिस इस मामले में विस्फोटक सप्लाई करने वाले को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है. इस बीच कोडरमा पुलिस ने अमोनियम नाइट्रेट लोडेड ऑटो को जब्त किया है.

Also Read: Kurmi Protest: झारखंड में कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन 5वें दिन समाप्त, अनूप महतो ने कही ये बात

रिपोर्ट : विकास, कोडरमा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola