साहिबगंज में कोरोना से जंग जीतकर लौटे तीन मरीज, अब तक 25 संक्रमित हो चुके हैं स्वस्थ

जिले में एक ओर जहां दिन प्रतिदिन संक्रमित मरीजो के बढ़ने का सिलसिला जारी है. वही इस संक्रमण को हराकर कोरोना से जीतकर जिले के 25 संक्रमित मरीज कोविड अस्पताल से घर को लौट गए है. सोमवार को मिर्जाचौकी की एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग ठीक हुए है. सभी को सम्मान पूर्वक ताली बजाकर अस्पताल से विदा दिया गया.
साहिबगंज : जिले में एक ओर जहां दिन प्रतिदिन संक्रमित मरीजो के बढ़ने का सिलसिला जारी है. वही इस संक्रमण को हराकर कोरोना से जीतकर जिले के 25 संक्रमित मरीज कोविड अस्पताल से घर को लौट गए है. सोमवार को मिर्जाचौकी की एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग ठीक हुए है. सभी को सम्मान पूर्वक ताली बजाकर अस्पताल से विदा दिया गया.
जिले में 62 एक्टिव मामले
पिछले जिले में दो नए संक्रमित मरीज मिला है. डीसी चितरंजन कुमार ने पुष्टि की है. दोनों मरीज मछुआ टोला राजमहल का निवासी हैं, जिनमें से एक 50 वर्षीय महिला तथा दूसरा 22 वर्षीय पुरुष है, दोनों पूर्व में कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुआ. दोनों संक्रमित मरीज़ों को कोरोना अस्पताल राजमहल शिफ़्ट किया गया तथा कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है. जिले में कुल 89 संक्रमित मरीज है जिसमे 62 सक्रिय, 25 लोग स्वस्थ्य, 2 लोगों की मृत्यु हुई है.
Posted by: Pawan Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




