कोडरमा में लगातार बारिश से मिट्टी का मकान गिरने से एक की मौत, 15 लाख रुपए, सरकारी नौकरी व पीएम आवास की मांग

कोडरमा जिले में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जयनगर प्रखंड में एक कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. उसका नाम पीएम आवास के लाभुक की सूची में था, लेकिन उसे इसका लाभ नहीं मिला.
कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड में लगातार बारिश हो रही है. वर्षा होने के कारण लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन गरीब एवं कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है. एक कच्चा मकान गिर जाने की वजह से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है. मामला सतडीहा पंचायत अंतर्गत लतवेधवा गांव का है. यहां लगातार बारिश के कारण एक मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया और उसके मलबे में दबने से लतवेधवा निवासी 52 वर्षीय सदानंद सिंह पिता स्व परमेश्वर सिंह की मौत हो गई. हालांकि, परिवार वाले सदानंद सिंह को मलबे से निकालकर सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि सदानंद सिंह मवेशी चराकर खाना खाने के लिए घर आया था. खाना खाने के बाद मिट्टी के मकान में आराम कर रहा था. इसी दौरान मकान का एक हिस्सा उस पर गिर गया. मलबे में दबने से उसकी मौत हो गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिवार में दो पुत्र, एक पुत्री, पत्नी व मां है. अपने घर का वह इकलौता कमाऊ व्यक्ति था.
15 लाख रुपए मुआवजा, सरकारी नौकरी की मांग
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमानाथ सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश यादव, पंसस प्रतिनिधि अनिल यादव, सीओ ओम प्रकाश बड़ाईक, सीआई, कर्मचारी, पंचायत सचिव व अन्य ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया. घटना पर दुख जताते हुए भीम आर्मी ने मृतक के परिवार को 15 लाख रुपए मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और प्रधानमंत्री आवास देने की मांग की है.
पीएम आवास बन गया होता, तो शायद नहीं जाती जान
मृतक सदानंद सिंह का नाम पीएम आवास की पहली सूची में दर्ज था. विभागीय लापरवाही व पदाधिकारियों की कार्यशैली के कारण सदानंद को पीएम आवास का लाभ नहीं मिल सका. पीएम आवास का लाभ अगर उसे मिल गया होता, तो शायद उसकी जान नहीं जाती. बताया जाता है कि आवास के लिए वह प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटकर थक चुका था. प्रतीक्षा सूची में उसका नाम शामिल था, मगर डाटा डिलीट हो जाने के कारण उसका लाभ नहीं पाया. वह बार-बार आवास के लिए प्रखंड कार्यालय में आवेदन देता रहा, मगर प्रशासनिक शिथिलता के कारण उसे आवास नहीं मिल पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




