सीएम Hemant Soren 20 सितंबर से दो दिवसीय दौरे पर, साहिबगंज व गोड्डा को देंगे सौगात, ये है कार्यक्रम

Jharkhand News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर 20 सितंबर (मंगलवार) को बरहेट विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे. दोपहर 1 बजे बरहेट स्थित एसएसडी उच्च विद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगे. यहां पर आयोजित कार्यक्रम में विकास मेला एवं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे.
Jharkhand News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर 20 सितंबर (मंगलवार) को बरहेट विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे. दोपहर 1 बजे बरहेट स्थित एसएसडी उच्च विद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगे. यहां पर आयोजित कार्यक्रम में विकास मेला एवं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. इस दौरान क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे. गोड्डा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे मंगलवार को रात्रि विश्राम साहिबगंज के पतना स्थित आवास पर करेंगे. 21 सितंबर को सुबह 11:30 बजे ग्राम प्रधानों की बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद रांची के लिए रवाना होंगे.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे और 3 बजे गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत डुमरिया फुटबॉल मैदान में पहुंचेंगे. यहां पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद आम जनता को संबोधित करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री 4:30 बजे साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड क्षेत्र के तलबड़िया फुटबॉल मैदान में हैलीकॉप्टर से पहुंचेंगे. यहां से धरमपुर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. यहां वे जन संवाद कार्यक्रम में लोगों से रूबरू होंगे एवं लाभुकों के बीच प्रशस्ति पत्र, नियुक्ति पत्र व परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रात्रि विश्राम अपने साहिबगंज के पतना स्थित आवास पर करेंगे. अगले दिन बुधवार (21 सितंबर) को सुबह 11:30 बजे विशेष रूप से आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद 3:30 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तलबड़िया मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से रांची के लिये रवाना हो जायेंगे. सीएम के कार्यक्रम के आलोक में जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है.
रिपोर्ट : सोनू ठाकुर, पतना, साहिबगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




