Live Updates

Chhath Kharna Puja 2022 LIVE Updates: आज है छठ का दूसरा दिन, जानें किस तरह होगी पूजा, देखें शुभ मुहूर्त

Updated:
विज्ञापन

Chhath Kharna Puja 2022 LIVE Updates: आज यानी 29 अक्टूबर को छठ महापर्व का दूसरा दिन है. इस दिन से व्रत भी शुरू हो जाते हैं. . इस दौरान खीर के अलावा पूरियों और मिठाइयों का भी भोग लगाया जाता है. भगवान सूर्य की पूजा करने के बाद इसी प्रसाद को ग्रहण करते हैं और फिर इसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है. जानते हैं जानें कैसे करें खरना, क्या है पूजा विधि और महत्व

विज्ञापन

तीसरा दिन (अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य)- 30 अक्टूबर 2022, रविवार (Chhath Puja Sunset arghya 2022)

छठ पूजा के तीसरे दिन छठी मैय्या और सूर्यदेव का पूजन होता है. सूर्यास्त के समय डूबते सूर्य को व्रती नदी, तालाब या घर में ही पानी में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं.

दूसरा दिन (खरना)- 29 अक्टूबर 2022, शनिवार (Chhath Puja Kharna 2022)

इस दिन से म व्रती महिलाएं गुड़ की खीर का प्रसाद बनाती है और उसे रात में ग्रहण करती है. खरना का तात्पर्य है तन और मन का शुद्धिकरण. इसके बाद से व्रती का 36 घंटे का व्रत शुरू हो जाता है जो सप्तमी पर समाप्त होता है.

आज किस तरह होगी पूजा?

खरना वाले दिन दूध और गंगाजल, गुड़ एवं अरवा चावल मिलाकर खीर बनाई जाती है. चीनी की अपेक्षा गुड़ को ज्यादा शुद्ध माना जाता है. पिसा हुआ गेहूं के आटे की रोटी बनती है. सभी प्रसाद आम की लकड़ी की आग पर बनाया जाता है. छठ व्रती पूरे दिन उपवास कर शाम में गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाती हैं. शाम में सूर्य अस्त होने के बाद जैसे ही अंधेरा होता है उस वक्त भगवान भास्कर और छठी मां की पूजा करते हैं. खरना की पूजा पर पहले भगवान को अलग से प्रसाद चढ़ाया जाता है जो केले के पत्ते पर रखना शुभ माना जाता है.

छठ पूजा का दूसरा दिन (खरना, 29 अक्टूबर, 2022 शनिवार)

छठ महापर्व का खरना कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन पड़ता है. व्रती इस दिन व्रत करते हैं और स्नान के बाद छठी मैया का प्रसाद तैयार करते हैं. इस दिन गुड़ की खीर बनाई जाती है, जिसे शाम में पूजन के बाद घर के सभी सदस्यों में बांटा जाता है. इसके बाद व्रती भी इस खीर का सेवन करते हैं.

छठ पूजा प्रसाद

छठ पूजा में छठी मईया और सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए नाभ नींबू, नारियल, केला, ठेकुआ, गन्ना, सुथनी, सुपारी, सिंघाड़ा चढ़ाया जाता है.

छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय रखें विशेष ध्यान

छठ पूजा के समय प्रसाद में लगने वाले सभी अनाजों की सफाई अच्छे से करें. इसे घर पर ही धोकर, कूटकर और पीसकर बनाया जाता है. छठ के प्रसाद में काम आने वाला अनाज में गलती से भी पैर नहीं लगना चाहिए. ऐसा करने से छठी मईया नाराज हो सकती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola