ePaper

पंचायत चुनाव : केंद्रीय बलों की तैनाती पर आयोग को कोर्ट का नोटिस, शुभेंदु अधिकारी की याचिका पर फैसला सुरक्षित

Updated at : 15 Jun 2023 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव : केंद्रीय बलों की तैनाती पर आयोग को कोर्ट का नोटिस, शुभेंदु अधिकारी की याचिका पर फैसला सुरक्षित

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है. वहीं, शुभेंदु अधिकारी की ओर से दाखिल की गयी एक याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दौरान जमकर हिंसा हुई है

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दौरान जारी हिंसा पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से जवाब मांगा है. हाईकोर्ट ने 15 जून (गुरुवार) को राज्य निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी करते हुए इस मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है. वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की एक जनहित याचिका पर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया.

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन में हिंसा का मामला पहुंचा कोर्ट

शुभेंदु अधिकारी की याचिका पश्चिम बंगाल में चल रहे पंचायत चुनाव के लिए नामांकन से जुड़ी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दौरान जमकर हिंसा हुई. राज्य निर्वाचन आयोग हिंसा को रोकने में नाकाम रहा. साथ ही कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश का भी पालन करने में विफल रहा, जिसमें लोगों को सुरक्षा देने के लिए संवेदनशील जिलों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात करने का निर्देश दिया था.

हाईकोर्ट से किया गया था ये निर्देश

कोर्ट ने जिस याचिका पर पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया है, उसमें राज्य चुनाव आयुक्त को कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश पर अमल करने का निर्देश देने का अनुरोध करते हुए एक याचिका दाखिल की गयी थी, जो राज्य में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पंचायत चुनाव कराने के लिए दायर कई जनहित याचिकाओं पर दिया गया था.

केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया था आयोग को आदेश

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 8 जुलाई 2023 को होने वाले पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती का मंगलवार को आदेश दिया था. साथ ही कोर्ट ने एसईसी को पंचायत चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल के पुलिस बल के साथ मिलकर काम करने के वास्ते केंद्रीय बलों की मांग करने के लिए कहा था.

चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने दिया था ये आदेश

कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम की अध्यक्षता वाली खंडपीड ने कहा कि मंगलवार को पारित उसके आदेश के खिलाफ एसईसी हमेशा अर्जी दाखिल कर सकता है, अन्यथा केंद्रीय बलों की मांग और उनकी तैनाती करनी होगी. कोर्ट ने कहा कि यह एक स्वीकार्य तथ्य है कि कई इलाके संवेदनशील हैं और एसईसी यह नहीं कह सकता कि वह उन इलाकों को चिह्नित करने की कोशिश कर रहा है.

75000 सीटों पर वोटिंग 8 जुलाई को

खंडपीठ ने राज्य निर्वाचन आयोग के वकील से कहा कि वह उसके आदेश पर आयोग का रुख स्पष्ट करें. बता दें कि पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में करीब 75,000 सीटों के लिए 8 जुलाई को वोटिंग होगी. नामांकन पत्र दाखिल करने का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है. 8 जुलाई को वोटिंग के बाद 11 जुलाई को मतगणना करायी जायेगी.

Also Read: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव से पहले हिंसा जारी, उत्तर दिनाजपुर में 3 उम्मीदवारों को गोली मारी, एक की मौत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola