पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव से पहले हिंसा जारी, उत्तर दिनाजपुर में 3 उम्मीदवारों को गोली मारी, एक की मौत

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए नामांकन जारी है. इस दौरान कम से कम तीन जिलों से हिंसा की खबर आयी. उत्तर दिनाजपुर में 3 उम्मीदवारों को गोली मार दी गयी. दक्षिण 24 परगना में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात करना पड़ा. बीरभूम जिले में बीडीओ कार्यालय के बाहर रैफ को बल प्रयोग करना पड़ा.
West Bengal Panchayat Elections Violence: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से हिंसा जारी है. नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन 15 जून (गुरुवार) को कई जिलों से हिंसा, मारपीट और गोलीबारी की खबर है. उत्तर दिनाजपुर जिले में कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के 3 उम्मीदवारों को गोली मार दी गयी, जिसमें एक की मौत हो गयी. बीरभूम जिले में बीडीओ ऑफिस के बाहर हिंसा की सूचना है. दक्षिण 24 परगना जिले में पंचायत चुनाव 2023 के मद्देनजर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.
उत्तर दिनाजपुर में 3 लोगों को गोली मारी
उत्तर दिनाजपुर जिले में 3 लोगों को कथित तौर पर उस समय गोली मार दी गयी, जब वे पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे थे. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है. राज्य में तीन दशक से ज्यादा शासन करने वाली पार्टी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने दावा किया कि 3 घायल व्यक्ति वाम मोर्चा और कांग्रेस के समर्थक हैं.
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
इन तीन लोगों को उस वक्त गोली मारी गयी, जब वे अपना नामांकन दाखिल करने के लिए चोपड़ा ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे. एक अधिकारी ने बताया है कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि गोली लगने से तीन लोग घायल हुए हैं. इनमें से एक की हालत गंभीर है. अधिकारी ने कहा कि वह किसी की मौत की पुष्टि नहीं कर सकते हैं.
चुनाव आयुक्त का टिप्पणी से इंकार
उधर, राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा ने घटना पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. श्री सिन्हा ने कहा कि उन्हें इस संबंध में अब तक कोई सूचना नहीं मिली है. माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का हाथ है.
West Bengal panchayat polls: 1 person shot dead at Chopra in North Dinajpur district, say officials
— Press Trust of India (@PTI_News) June 15, 2023
चोपड़ा ब्लॉक जा रहे 3 उम्मीदवारों को गोली मारी
उन्होंने ट्वीट किया, ‘उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा ब्लॉक में कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों पर अभी-अभी तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने गोली चलायी. वाम-आईएनसी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) के समर्थक पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे.’ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है.
दक्षिण 24 परगना और बीरभूम में भी हुई हिंसा
नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन बीरभूम और दक्षिण 24 परगना जिले से भी हिंसा की खबरें आ रहीं हैं. बीरभूम के अहमदपुर स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कार्यालय के पास हिंसा भड़क उठी. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं, दक्षिण 24 परगना जिले में बीडीओ कार्यालयों के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है.
#WATCH | West Bengal: Unrest erupts in South 24 Parganas district on the last day of nomination for state panchayat polls pic.twitter.com/MOp7IJs6qj
— ANI (@ANI) June 15, 2023
8 जुलाई को 75000 सीटों पर होगी वोटिंग
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग होगी. 11 जुलाई को मतगणना होगी. उसी दिन रिजल्ट आ जाने की संभावना है. त्रिस्तरीय पंचायत राज प्रणाली में करीब 75,000 सीटों पर करीब साढ़े 5 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




