West Bengal News : बर्दवान में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी ऑफिस में बम मिलने से दहशत, पूछताछ में जुटी पुलिस

Updated at : 15 Oct 2022 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal News : बर्दवान में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी ऑफिस में बम मिलने से दहशत, पूछताछ में जुटी पुलिस

कहा जा रहा है कि स्थानीय निवासी हीरू शेख द्वारा बनवाए गए इस घर का उपयोग अस्थायी कार्यालय के रूप में तृणमूल कांग्रेस कर रही है. यहां कोई खिड़की नहीं है. कोई बाहरी व्यक्ति इस कार्यालय में पहुंचकर बम को नहीं रख सकता है. आशंका है कि तृणमूल के किसी कार्यकर्ता अथवा नेता द्वारा बम छिपा कर रखा गया था.

विज्ञापन

West Bengal News: पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर थाना के अमरपुर में शनिवार की सुबह तृणमूल कांग्रेस के अस्थायी पार्टी कार्यालय से बम बरामद होने के मामले से समूचे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है. इस मामले को लेकर उस कार्यालय की पुलिस ने घेराबंदी कर ली है. बम स्क्वायड टीम को सूचना दी गई है. टीम मौके पर पहुंच गई है. बम स्क्वायड टीम इन बमों को निष्क्रिय करने में जुट गई है. पुलिस ने तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी इस मामले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों की ये है आशंका

हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि यह बैग किसने यहां छिपाकर रखा था. कहा जा रहा है कि स्थानीय निवासी हीरू शेख द्वारा बनवाए गए इस घर का उपयोग अस्थायी कार्यालय के रूप तृणमूल कांग्रेस कर रही है. कार्यालय में कोई खिड़की नहीं है. कोई भी बाहरी व्यक्ति इस कार्यालय में पहुंचकर बमों को नहीं रख सकता है. स्थानीय लोगों का आरोप है की ऐसे में साफ तौर पर पता चल रहा है कि तृणमूल के किसी कार्यकर्ता अथवा नेता द्वारा बम से भरा बैग यहां पर छिपा कर रखा गया था.

Also Read: पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन सोनाझूड़ी हाट में लगा पहला मूविंग टॉयलेट, 22 लाख खर्च कर बस में किया असेंबल

बम पर सियासत तेज

इस मामले को लेकर उस कार्यालय की पुलिस ने घेराबंदी कर ली है. बम स्क्वायड टीम को सूचना दी गई है. टीम मौके पर पहुंच गई है. बम स्क्वायड की टीम इन बमों को निष्क्रिय करने में जुट गई है. तृणमूल के पार्टी कार्यालय में बमों के मिलने को लेकर विरोधी पक्ष के नेताओं ने जोरदार कटाक्ष शुरू कर दिया है. यह मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है. जिला भाजपा पार्टी अध्यक्ष अभिजीत ने बताया कि राज्य की कानून व्यवस्था और राज्य का प्रशासक पूरी तरह से भ्रष्ट है. तानाशाही व्यवस्था राज्य में कायम है. शासक दल के जहां मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और एक के बाद एक भ्रष्टाचार सामने आ रहा है, वहीं जमालपुर में तृणमूल के ही पार्टी कार्यालय के भीतर से बम मिलने से यह स्पष्ट हो गया है कि शासक दल ने अभी से ही बमों को एकत्र करना शुरू कर दिया है. पुलिस ने तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी इस मामले को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

रिपोर्ट : मुकेश तिवारी, बर्दवान

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola