Budh Pradosh Vrat 2023: कल है साल का पहला बुध प्रदोष व्रत, जानें मुहूर्त और पूजा विधि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Jan 2023 8:42 AM

विज्ञापन

Budh Pradosh Vrat 2023: मान्यता है कि भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत रखने से और महादेव की उपासना करने से भक्तों को धन, ऐश्वर्य व सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं प्रदोष व्रत का मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि.

विज्ञापन

Budh Pradosh Vrat 2023: साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत (Paush pradosh vrat 2023) कल 4 जनवरी बुधवार को रखा जाएगा. पंचांग के मुताबिक यह पौष माह का दूसरा प्रदोष व्रत होगा. मान्यता है कि भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत रखने से और महादेव की उपासना करने से भक्तों को धन, ऐश्वर्य व सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं प्रदोष व्रत का मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि.

नए साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत

पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 03 जनवरी मंगलवार को रात 10 बजकर 01 मिनट से प्रारंभ हो जा रही है और यह अगले दिन 04 जनवरी बुधवार की रात ठीक 12 बजे खत्म हो रही हे. प्रदोष पूजा मुहूर्त के आधार पर बुध प्रदोष व्रत 04 जनवरी को रखा जाएगा.

बन रहे हैं 3 शुभ योग

प्रदोष व्रत के दिन तीन शुभ योग पड़ रहे हैं. आपको बता दें कि 04 जनवरी को सुबह से लेकर दोपहर 01 बजकर 52 मिनट तक प्रीति योग बन रहा है. इसके बाद से आयुष्मान योग शुरू हो रहा है. वहीं रवि योग भी निर्माण हो रहा है, जो सुबह 07 बजकर 07 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष में इन तीनों योगों को विशेष माना गया है. इन योगों में पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है. साथ ही व्यक्ति की सभी मनोनामनाएं पूर्ण होती हैं.

प्रदोष व्रत 2023 पूजा विधि (Pradosh Vrat 2023 Puja Vidhi)

प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान ध्यान करें और भगवान शिव की उपासना करें. इस दिन प्रदोष काल में पूजन का विशेष महत्व होता है. इसलिए प्रदोष काल में पूजा आरंभ करने से पहले एक बार फिर स्नान जरूर करें. शुभ मुहूर्त में भगवान शिव का शडोपचार पूजन करें और कथा का पाठ करें.

प्रदोष व्रत के दिन है भद्रा

साल के पहले प्रदोष व्रत के दिन भद्रा का साया है. हालांकि भद्रा के समय में पूजा पाठ कर सकते हैं. उस दौरान कोई शुभ कार्य करना मना होता है. रात 09 बजकर 29 मिनट पर भद्रा का प्रारंभ हो रहा है, जो अगले दिन 05 जनवरी को सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक रहेगी. हालांकि प्रदोष पूजा का मुहूर्त 04 जनवरी को रात 08 बजकर 21 मिनट पर समाप्त हो जा रहा है और उसके बाद भद्रा शुरू हो रही है.

साल 2023 पड़ने वाले प्रदोष व्रत Pradosh Vrat 2023 List

  • पौष प्रदोष व्रत (शुक्ल) – 4 जनवरी 2023 (बुध प्रदोष व्रत)

  • माघ प्रदोष व्रत (कृष्ण) – 19 जनवरी 2023 (गुरु प्रदोष व्रत)

  • माघ प्रदोष व्रत (शुक्ल) – 2 फरवरी 2023 (गुरु प्रदोष व्रत)

  • फाल्गुन प्रदोष व्रत (कृष्ण) – 18 फरवरी 2023 (शनि प्रदोष व्रत)

  • फाल्गुन प्रदोष व्रत (शुक्ल) – 4 मार्च 2023 (शनि प्रदोष व्रत)

  • चैत्र प्रदोष व्रत (कृष्ण) – 19 मार्च 2023

  • चैत्र प्रदोष व्रत (शुक्ल) – 3 अप्रैल 2023 (सोम प्रदोष व्रत)

  • वैशाख प्रदोष व्रत (कृष्ण) – 17 अप्रैल 2023 (सोम प्रदोष व्रत)

  • वैशाख प्रदोष व्रत (शुक्ल) – 3 मई 2023 (बुध प्रदोष व्रत)

  • ज्येष्ठ प्रदोष व्रत (कृष्ण) – 17 मई 2023 (बुध प्रदोष व्रत)

  • ज्येष्ठ प्रदोष व्रत (शुक्ल) – 1 जून 2023 (गुरु प्रदोष व्रत)

  • आषाढ़ प्रदोष व्रत (कृष्ण) – 15 जून 2023 (गुरु प्रदोष व्रत)

  • आषढ़ प्रदोष व्रत (शुक्ल) – 1 जुलाई 2023 (शनि प्रदोष व्रत)

  • सावन प्रदोष व्रत (कृष्ण) – 14 जुलाई 2023

  • सावन प्रदोष व्रत (शुक्ल) – 28 अगस्त 2023 (सोम प्रदोष व्रत)

  • अधिक मास प्रदोष व्रत (कृष्ण) – 30 जुलाई 2023

  • अधिक मास प्रदोष व्रत (शुक्ल) – 13 अगस्त 2023

  • भाद्रपद प्रदोष व्रत (कृष्ण) – 12 सितंबर 2023 (भौम प्रदोष व्रत)

  • भाद्रपद प्रदोष व्रत (शुक्ल) – 27 सितंबर 2023 (बुध प्रदोष व्रत)

  • अश्विन प्रदोष व्रत (कृष्ण) – 11 अक्टूबर 2023 (बुध प्रदोष व्रत)

  • अश्विन प्रदोष व्रत (शुक्ल) – 26 अक्टूबर 2023 (गुरु प्रदोष व्रत)

  • कार्तिक प्रदोष व्रत (कृष्ण) – 10 नवंबर 2023

  • कार्तिक प्रदोष व्रत (शुक्ल) – 24 नवंबर 2023

  • मार्गशीर्ष प्रदोष व्रत (कृष्ण) – 10 दिसंबर 2023

  • मार्गशीर्ष प्रदोष व्रत (शुक्ल) – 24 दिसंबर 2023

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola