87 रुपये में 1GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, BSNL के इस प्लान ने सबकी खटिया खड़ी कर दी!
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Apr 2023 12:24 PM
कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट वाला प्लान अगर आप तलाश रहे हैं तो यह जानकारी आप ही के लिए है. हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताते हैं, जो एयरटेल के सस्ते प्लान से कहीं ज्यादा फायदेमंद है.
BSNL KA Sasta Plan: टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स की सुविधा का ख्याल रखते हुए समय-समय पर अपने प्लान्स में बदलाव करती रहती हैं. कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट वाला प्लान अगर आप तलाश रहे हैं तो यह जानकारी आप ही के लिए है. हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताते हैं, जो एयरटेल के सस्ते प्लान से कहीं ज्यादा फायदेमंद है.
BSNL Cheapest Recharge Plan
BSNL के 87 रुपये वाले प्लान में Airtel के 155 रुपये वाले प्लान के मुकाबले कहीं ज्यादा फायदेमंद है. BSNL का 87 रुपये वाला प्लान 1 जीबी डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ आता है और यह दूसरों से सस्ता भी है. हम आपको बताते हैं कि बीएसएनएल के 87 रुपये और 97 रुपये वाले प्लान क्या-क्या फायदे ऑफर करते हैं. इसके साथ ही, आपको एयरटेल के 155 रुपये वाले प्लान में मिलनेवाले बेनिफिट्स के बारे में भी बताएंगे.
Also Read: BSNL 300 रुपये के खर्च पर दे रहा 13 महीने के लिए डेटा कॉलिंग फ्री
BSNL 87 Recharge Plan
बीएसएनएल का 87 रुपये का रीचार्ज प्लान 14 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है. यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और गेमिंग बेनिफिट्स के साथ 1GB डेली डेटा ऑफर करता है. इस प्लान में यूजर्स को 14GB डेटा मिलेगा. इस प्लान में मुफ्त SMS नहीं मिलते हैं.
BSNL 97 Recharge Plan
बीएसएनएल के वैसे यूजर्स जिन्हें ज्यादा डेटा इस्तेमाल करना है, वो 97 रुपये का प्लान चुन सकते हैं. यह प्लान 15 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और डेली 2GB डेटा ऑफर करता है. इस प्लान में यूजर को 30GB डेटा बेनिफिट मिलता है. इस प्लान में एसएमएस बेनिफिट नहीं मिलता है.
Also Read: Airtel का रीचार्ज हो गया महंगा! जानिए कितना बढ़ा आपकी जेब पर बोझ?
Airtel 155 Recharge Plan
एयरटेल ने हाल ही में अपना एंट्री-लेवल प्लान का दाम बढ़ाकर 155 रुपये कर दिया है. एयरटेल के 155 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग का फायदा मिलता है. इसमें 1 जीबी डेटा और 300 SMS 24 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है. इसके साथ ही, यूजर्स को Wynk Music और फ्री हेलोट्यून्स के भी फायदे मिलते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










