BSNL 300 रुपये के खर्च पर दे रहा 13 महीने के लिए डेटा कॉलिंग फ्री

BSNL Recharge Plan – हम आपको सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के एक ऐसे रीचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं, जिसमें आपको कम खर्च पर डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिल जाती है.
BSNL Affordable Recharge: रिलायंस जियो (Reliance Jio) के आने के बाद भारतीय टेलीकॉम जगत में केवल एयरटेल (Airtel), वोडा-आइडिया (Vi), और बीएसएनल (BSNL) ही मोटे तौर पर मौजूद हैं. अब इनमें ज्यादा ग्राहकों को खींचने के लिए रीचार्ज प्लान्स की कीमतों को लेकर जबरदस्त कंपीटिशन छिड़ी हुई है. इसका सीधा फायदा ग्राहक को होता है. इसी कड़ी में हम आपको सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के एक ऐसे रीचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं, जिसमें आपको कम खर्च पर डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिल जाती है.
बीएसएनएल के जिस प्लान के बारे में हम आज बतानेवाले हैं, वह लंबी वैधता के साथ आता है. इस प्लान में एक साल की वैधता ऑफर की जाती है. साथ ही फ्री डेटा और कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. इस प्लान का मंथली खर्च 300 रुपये से कम है. बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 2399 रुपये है और इसमें लगभग 400 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.
Also Read: BSNL के इस प्लान में आपको मिलेगी सालभर से भी ज्यादा की वैलिडिटी, साथ में डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स भी
BSNL 2999 Plan Benefits
बीएसएनएल के 2999 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान रोजाना 3GB डेटा लिमिट के साथ आता है. इसके साथ ही 75GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है. इस तरह यूजर को कुल 865GB डेटा मिलता है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है. इन सब फायदों के साथ ही कंपनी PRBT और Eros Now का मंथली सब्सक्रिप्शन भी देती है.
BSNL 2399 Plan Benefits
बीएसएनएल का यह प्लान 395 दिनों यानी पूरे एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा ऑफर किया जाता है. इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की फ्री सुविधा मिलेगी. इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 100SMS मिलते हैं. इन सब फायदों के साथ ही कंपनी PRBT और Eros Now का सब्सक्रिप्शन भी देती है.
BSNL 1199 Plan Benefits
बीएसएनएल का यह किफायती प्लान 2GB मंथली डेटा ऑफर करता है. वहीं, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन दिये जा रहे हैं. इस प्लान की वैधता 336 दिन यानी एक साल है. आपको बता दें कि बीएसएनएल के ये प्लान्स लॉन्ग वैलिडिटी वाले हैं, जिनका मंथली खर्च 300 रुपये से कम है. बीएसएनएल के प्लान अलग-अलग सर्कल के लिए अलग हो सकते हैं. ऐसे में कोई भी प्लान चुनने से पहले एक बार अपने स्तर से पड़ताल जरूर कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










