बिहार में प्रेम विवाह के बाद बहुभोज की रात दूल्हा-दूल्हन ने बंद कमरे में खाया जहर, हालत गंभीर

बिहार के गोपालगंज में एक अजीब मामला सामने आया है. जिसमें एक प्रेमी जोड़े ने शादी होने के बाद एक साथ जहर खा लिया. जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया. इस घटना के बाद लड़की और लड़का दोनों पक्ष के लोग सन्न हैं. अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि किन कारणों से उन्होंने ये कदम उठाया.
बिहार के गोपालगंज में एक अजीब मामला सामने आया है. जिसमें एक प्रेमी जोड़े ने शादी होने के बाद एक साथ जहर खा लिया. जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया. इस घटना के बाद लड़की और लड़का दोनों पक्ष के लोग सन्न हैं. अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि किन कारणों से उन्होंने ये कदम उठाया.
मामला गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जमशेदपुर के सोनाटे थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय शांति देवी का विवाह गोपालगंज के मीरगंज शहर के रहनेवाले 30 वर्षीय मुकेश कुमार सिंह से संपन्न हुआ. बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया है. शादी शनिवार को थावे मंदिर में संपन्न हुइ थी. जिसके बाद रविवार को बहुभोज का आयोजन रखा गया था.
शादी को लेकर घर में बेहद जश्न का माहौल था. लेकिन किसी को इस बात की भनक नहीं थी कि ये जश्न का माहौल बहुत जल्द चिंता की लकीरों से घिर जाएगा और नवविवाहित जोड़े जिंदगी और मौत के बीच जुझ रहे होंगे. रविवार को जब बहु भोज में दोनों पक्षों के रिश्तेदारों का जुटान हुआ तो खुशियां छाई हुई थी. भोज संपन्न होने के बाद नवविवाहित जोड़े भी अपने कमरे में चले गये. लेकिन अंदर बंद कमरे में दोनों ने एकसाथ जहर खा लिया. जिसकी खबर बाहर आयी तो घर में हड़कंप मच गया.
Also Read: VIDEO: बाढ़ के पानी से घिरा घर, अंदर गूंज रहे शादी के गीत, बिहार का वीडियो हुआ वायरल
परिजनों ने जब दोनों को कमरे में बेहोस पाया तो अफरातफरी मच गयी. दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया. मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गयी.
वहीं मरीज की हालत गंभीर और बेहतर इलाज का हवाला देते हुए परिजन दोनों को लेकर गोरखपुर चले गए. हालांकि जहर खाने के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है. ऐसा कहा जा रहा है कि चिकन में जहर मिला हुआ था जिसे उन दोनों ने खाया था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




