Drugs Case: भारती सिंह-हर्ष के खिलाफ NCB की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट में दायर की 200 पन्नों की चार्जशीट

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Oct 2022 12:16 PM

विज्ञापन

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के लिए बुरी खबर है. मुंबई एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ कोर्ट में 200 पेज का चार्जशीट दाखिल किया है.

विज्ञापन

Bharti Singh And Haarsh Drugs Case: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiya) इस बार किसी कॉमेडी शो को लेकर चर्चा में नहीं है. भारती और हर्ष की मुश्किलें ड्रग्स मामले में खत्म होने का नाम नहीं ले रही. एक बार फिर से उनके सामने नयी दिक्कतें आ गई है. ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कपल के खिलाफ 200 पेज का चार्जशीट दायर की है.

भारती सिंह और हर्ष की बढ़ी मुश्किलें

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पर साल 2020 में एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, मुंबई एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ कोर्ट में 200 पेज का चार्जशीट दाखिल किया है.

जानें पूरा मामला

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पर साल 2020 में एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था. एनसीबी ने भारती के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा था. दोनों जगहों से एनसीबी को 86.5 ग्राम गांजा मिला था. कपल ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकार की थी. उनके गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में काफी तहलका मच गया था. कई सेलेब्स ने इसपर रिएक्शन दिया था. गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून साल 2020 को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था. उनके निधन पर काफी हंगामा हुआ था और बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट का खुलासा भी हुआ था.

Also Read: Bharti Singh Birthday: हर्ष लिम्बाछिया की वजह से शो से बाहर हो गई थी भारती सिंह, खास है दोनों की लवस्टोरी

इसी साल माता- पिता बने है कपल

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पर्सनल लाइफ की बात करें तो कपल इसी साल माता- पिता बने है. कपल ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है. कॉमेडी क्वीन अक्सर उसके साथ क्यूट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है. बता दें कि दोनों ने साल 2017 में गोवा में काफी धूमधाम से शादी की थी. दोनों इन दिनों कई सारे रियलिटी शोज को होस्ट करते दिख रहे है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola