WB News : विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कृषि विभाग पर लगाया उदासीनता का आरोप
Published by : Shinki Singh Updated At : 07 Dec 2023 6:30 PM
गौरतलब है कि इन इलाकों में खेतों में धान की फसल पक गयी है, इसलिए बारिश के बावजूद युद्धस्तर पर किसान धान की फसल काट रहे हैं, ताकि नुकसान को कम किया जा सके. आशंका है कि बारिश की पानी से धान खराब हो जायेंगे.
चक्रवात मिचौंग के प्रभाव से पिछले पांच दिनों से राज्य के तटीय व दक्षिण बंगाल के जिलों में लगातार बारिश हो रही है. बुधवार रात से उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना व पूर्व मेदिनीपुर सहित दक्षिण बंगाल के जिलों हावड़ा, हुगली, नदिया, पूर्व बर्दवान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं. गुरुवार को भी इन जिलों में इसी प्रकार के हालात थे. इस वजह से राज्य में बड़े पैमाने पर होने वाली धान की फसल को नुकसान पहुंचा है. वहीं, निम्न दबाव के कारण अभी तक राज्य में ठंड ने दस्तक नहीं दी है. इससे आलू किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है.
इसे लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर हमला बोला. गुरुवार को विधानसभा परिसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री अधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग की उदासीनता की वजह से किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है, क्योंकि कृषि विभाग ने इस बारिश को लेकर किसानों को अग्रिम कोई सूचना नहीं दी. इस वजह से किसान पके हुए धान को सही समय पर काट नहीं पाये.
Also Read: क्या होगा इंडिया गठबंधन का? राहुल गांधी के फोन करने के बाद भी नहीं पहुंचीं ममता बनर्जी
गौरतलब है कि इन इलाकों में खेतों में धान की फसल पक गयी है, इसलिए बारिश के बावजूद युद्धस्तर पर किसान धान की फसल काट रहे हैं, ताकि नुकसान को कम किया जा सके. आशंका है कि बारिश की पानी से धान खराब हो जायेंगे और इससे बाजार में चावल की कीमत बढ़ जायेगी. असमय बारिश के कारण सब्जी व आलू किसानों को भी नुकसान हुआ है. गौरतलब है कि आज भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में काफी हंगामा भी किया था.
Also Read: WB News : ममता बनर्जी के खिलाफ गिरिराज सिंह की टिप्पणी पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










