बालासोर ट्रेन हादसे में बलिया के एक व्यक्ति की मौत, कोरोमंडल एक्सप्रेस के पैंट्री कार में करता था काम
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 06 Jun 2023 5:37 PM
बलिया के बहुआरा गांव निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र सूर्यदेव सिंह दुर्घटना ग्रस्त हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस के पैंट्री चेयर कार खाना देने का कार्य करते थे. दुर्घटना के दिन भी अपने ड्यूटी पर गए थे. इसी बीच हादसे में उनकी मौत हो गयी.
लखनऊ. ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम हुए भीषण ट्रेन हादसे में बलिया के देवेंद्र सिंह पुत्र सूर्यदेव सिंह 38 साल की मौत हो गयी. ओडिशा से मृतक का शव आते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई. घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव पहुंचते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. सभी परिवार को सांत्वना दे रहे है. बता दें कि उड़ीसा के बालासोर में हुए दुर्घटना में दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र सूर्यदेव सिंह 38 साल के मृत्यु होने से गांव में दुखी का माहौल है.
घटना की जानकारी होने के बाद मृतक के घर पहुंचकर लोगों ने परिजनों को ढाढस बढ़ाने में लगे है. बतादें कि बलिया के बहुआरा गांव निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र सूर्यदेव सिंह दुर्घटना ग्रस्त हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस में पैंट्री चेयर कार खाना देने का कार्य करते थे. दुर्घटना के दिन भी अपने ड्यूटी पर गए थे. दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. कागजी खाना पूर्ति के बाद गांव खबर पहुचने के बाद कल से ही उनके घर पूछन हारो का तांता लगा हुआ है.
Also Read: बलिया में आम के पेड़ से लटका मिला डॉक्टर का शव, सुसाइड नोट में मकान पर कब्जा करने का जिक्र
मृतक अपने परिवार सहित कोलकत्ता में रहते थे और वहीं से अपनी नौकरी करते थे. वह अपने पीछे अपनी पत्नी पूजा व चार वर्षीय बच्ची सृष्टि को छोड़ गये है. उनके चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि देवेंद्र बहुत मिलनसार व मेहनती लड़का था जो अपने इस नौकरी के बदौलत ही अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ओडिशा के बालासोर रेल हादसे ने सभी का दिल दहला दिया है. इस रेल हादसे में CBI ने मामला दर्ज किया है. हादसे के मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










