Baby Names: प्यारी सी बेटी के लिए यहां से चुनें संस्कृत भाषा से प्रेरित नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 30 Dec 2024 12:09 PM

विज्ञापन

Baby Names Inspired by Ramadan

Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट से एक नाम चुन सकते हैं. ये सभी नाम संस्कृत भाषा से लिए गए हैं और इनके अर्थ भी एक से एक हैं.

विज्ञापन

Baby Names: घर पर जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्ची को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्ची की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्ची का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन्हीं पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटी का जन्म हुआ है. आज हम आपके घर की इस राजकुमारी के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आये हैं. बता दें ये सभी नाम संस्कृत भाषा से लिए गए हैं और इनके जो अर्थ हैं वे भी बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

आपकी बेटी के लिए संस्कृत भाषा से प्रेरित नाम

  • अग्नि: इस नाम का अर्थ होता है आग या फिर लौ.
  • आरुण्या: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की पहली किरण या फिर सूर्य की तरह चमकदार.
  • अनाया: इस नाम का अर्थ होता है अद्वितीय या फिर कोई ऐसा जिसकी तुलना न की जा सके.
  • धरा: इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी.
  • बाला: इस नाम का अर्थ होता है युवा या फिर एक बच्चा.
  • अपर्णा: यह नाम देवी लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है. इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो पत्ते न खाता हो.
  • भानुप्रिया: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य को प्रिय.
  • आहना: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की पहली किरण या फिर आतंरिक प्रकाश.
  • चक्रिका: इस नाम का अर्थ होता है पहिया.
  • ध्रुवी: इस नाम का अर्थ होता है निरंतर या फिर अचल.

बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola