Jharkhand Crime news: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, कोडरमा में पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर को किया गिरफ्तार

jharkhand news: कोडरमा जिला अंतर्गत नवलशाही थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के दौरान महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया. इस मामले में पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने झोलाछाप एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Jharkhand Crime news: कोडरमा जिला अंतर्गत नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह में 20 वर्षीय विवाहित दलित महिला के साथ इलाज के दौरान झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर पीड़िता ने नवलशाही थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. आवेदन में महिला ने झोलाछाप डॉ मनोज ठाकुर पिता झरी ठाकुर को आरोपी बनाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
आवेदन में बताया गया है कि तीन मार्च की देर शाम वह अपनी सास के साथ मनोज ठाकुर के डिस्पेंसरी में पेट दर्द का इलाज कराने गयी थी. इसी दौरान उक्त डॉक्टर उसकी सास को बाहर बैठाकर उसे कमरे के अंदर ले गया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा तथा दुष्कर्म का प्रयास किया. उसके द्वारा विरोध करने पर चाकू से जान मारने की धमकी भी दी गयी, लेकिन वो किसी तरह चिल्लाते हुए बाहर भागी और सास के साथ घर आ गयी.
Also Read: NTPC के खिलाफ चल रहा आंदोलन चतरा के टंडवा में हुआ उग्र, पुलिस ने भांजी लाठियां और छोड़े आंसू गैस
घटना के दिन उसके पति घर पर नहीं थे. 4 मार्च को जब उसके पति घर आये, तो उसने घटना के बारे में पति को जानकारी दी. इसके बाद उसके पति ने अपने माता-पिता के साथ फुलवरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि को घटना की जानकारी दी. उन्होंने घटना को लेकर थाना में मामला दर्ज कराने की सलाह दी, जिसके बाद 6 मार्च को थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया. थाना प्रभारी पंचम तिग्गा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया गया.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




