Anand Mahindra को चैटजीपीटी चलाकर कैसा लगा? शेयर किया एक्सपीरिएंस
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Jan 2024 10:54 AM
Anand Mahindra Experience With OpenAI ChatGPT - महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चीफ, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा कि वे ओपन एआई के चैटबॉट को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट इवेंट से पहले यूज कर रहे थे. इससे वे यह जान सकें कि तमिलनाडु में क्यों निवेश करना चाहिए. और वे इसे अपने भाषण में शामिल कर सकें.
Anand Mahindra Experience ChatGPT : आज दुनियाभर में चैटजीपीटी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की चर्चा है. लोग इससे तरह-तरह के काम ले रहे हैं. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चीफ, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी ओपनएआई का चैटबॉट चैटजीपीटी यूज किया है और उन्होंने इसका एक्सपीरिएंस शेयर किया है. तमिलनाडु में आयोजित हुए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान चैटजीपीटी को यूज करने का एक्सपीरिएंस शेयर किया. आनंद महिंद्रा ने कहा कि इसमें ह्यूमन एक्सपीरियंस की कमी है और यह इंसानों की जगह नहीं ले सकता.
अपनी स्पीच के लिए चैटजीपीटी से इंफॉर्मेशन ले रहे थे आनंद महिंद्रा
आनंद महिंद्रा ने कहा कि वे ओपन एआई के चैटबॉट को इस इवेंट से पहले यूज कर रहे थे. इससे वे यह जान सकें कि तमिलनाडु में क्यों निवेश करना चाहिए. और वे इसे अपने भाषण में शामिल कर सकें. चैट जीपीटी को इस्तेमाल करने के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा कि चैट जीपीटी का रिस्पॉन्स कुछ मामलों में बहुत इम्प्रेसिव था, लेकिन यह ह्यूमन एक्सपीरियंस को बीट नहीं कर सकता है.
Also Read: OpenAI का ऑनलाइन स्टोर लॉन्च, अब आप भी बना पाएंगे खुद का Chatgpt, जानें कैसे ?
आनंद महिंद्रा ने चैटजीपीटी से क्या पूछा?
आनंद महिंद्रा ने बताया कि उन्होंने जब चैटजीपीटी से पूछा कि तमिलनाडु में क्यों निवेश करना चाहिए, तो इसके जवाब में चैट जीपीटी ने बताया कि तमिलनाडु इन्वेस्टमेंट के लिए एक अच्छी जगह इसलिए है, क्योंकि यहां अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर है. इसके अलावा, गवर्नमेंट सपोर्ट, स्किल्ड वर्कफोर्स, डेवलप्ड पोर्ट्स और अच्छी शिक्षा आदि जैसी बहुत कुछ है.
ह्यूमन एक्सपीरिएंस को मिस करता है
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि चैट जीपीटी की मदद से मैं एक अच्छी स्पीच तो दे सकता था, लेकिन इसमें तमिलनाडु के बारे में ह्यूमन एक्सपीरिएंस का टच नहीं था. उन्होंने कहा कि चैट जीपीटी अलग-अलग जगह से डेटा लेता है, लेकिन इन सबके बीच यह ह्यूमन एक्सपीरिएंस को मिस करता है, जो किसी भी सेक्टर के लिए एक बड़ा फैक्टर है.
Also Read: ChatGPT बनानेवाले सैम ऑल्टमैन का Humane AI Pin कर देगा स्मार्टफोन की छुट्टी, जानिए क्या चीज है यह
AI क्या सच में खा जाएगा आपकी नौकरी?
आनंद महिंद्रा की यह बात उन लोगों के लिए ज्यादा जरूरी है जो सोचते हैं कि एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की वजह से उनकी नौकरी चल जाएगी. भले ही एआई आपके काम को मिनटों में कर दे, लेकिन इसमें ह्यूमन टच की कमी रहेगी, जिसको केवल एक इंसान ही पूरा कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










