ePaper
Live Updates

Amitabh Bachchan Corona Positive : सेनिटाइजेशन के बाद अमिताभ बच्चन के सभी चार बंगले सील

Updated at : 13 Jul 2020 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Corona Positive : सेनिटाइजेशन के बाद अमिताभ बच्चन के सभी चार बंगले सील

Amitabh Bachchan Admitted, Corona Positive, Health Updates : महानायक अमिताभ बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी लोगों को दी थी. बिग बी के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उनके परिवार और स्टॉफ का कोरोना टेस्ट कराया गया. अब ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. वहीं, जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. अभिषेक बच्चन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है. अभिषेक बच्चन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:50 PM. 12 Jul 205:50 PM. 12 Jul

सेनिटाइजेशन के बाद अमिताभ बच्चन के सभी चार बंगले सील

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद के उनके सभी चार बंगलों – जलसा, प्रतिभा, जनक और वत्स को सेनिटाइजेशन के बाद सील कर दिया गया है. बंगले में काम करने वाले 30 लोगों का COVID-19 टेस्ट कराया गया है, सभी के रिपोर्ट का अभी इंतजार है. यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने दी है.

5:50 PM. 12 Jul 205:50 PM. 12 Jul

अमिताभ बच्चन की सलामती के लिए कोलकाता में यज्ञ

अमिताभ बच्चन और उनके परिवार वालों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से पूरे देश से उनके सलामती के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है. जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने के लिए कोलकाता महानगर में पूजा और यज्ञ का आयोजन उनके फैंस क्लब की ओर से किया गया है. कोलकाता के बोंदेल गेट और श्यामबाजार में यज्ञ आयोजित किये गये. फैंस क्लब के एक सदस्य ने बताया कि महानायक की जल्द सलामती के लिए कोलकाता में यज्ञ और पूजा का आयोजन किया गया है. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल भी हो रहे हैं.

5:50 PM. 12 Jul 205:50 PM. 12 Jul

अमिताभ परिवार पर कोरोना का अटैक, देशभर में स्वास्थ्य कामना के लिए पूजा शुरू

अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, बहु ऐश्वर्या और पोती आराध्या के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद देशभर में लोग उनके स्वास्थ्य कामना के लिए पूजा-पाठ में लग गये हैं. लखनऊ के गुरुद्वारा यहियागंज में उनके जल्द स्वस्थ्य होने के लिए लोगों ने अरदास की. गुरुद्वारा के सेक्रेटरी ने बताया, आज हम सभी ने उनके लिए अरदास की कि भगवान उनको दीर्घायु बक्से और भगवान से पूरे संसार को कोरोना से बचाने के लिए भी अरदास की है.

4:33 PM. 12 Jul 204:33 PM. 12 Jul

नेपाल के पीएम ने बच्चन परिवार के लिए ये कहा

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के स्वास्थ्य सुधार की कामना की है. इसके साथ ही केपी शर्मा ने उम्मीद जताई है कि जल्दी ही अमिताभ और अभिषेक ठीक हो जाएं.

3:32 PM. 12 Jul 203:32 PM. 12 Jul

ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना संक्रमित

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं. वहीं, जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई हैं.

1:57 PM. 12 Jul 201:57 PM. 12 Jul

हेमा मालिनी ने ये लिखा

नेता और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी अमिताभ बच्चन के लिए ट्वीट किया. हेमा ने ट्विटर पर लिखा, ‘अमित जी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं. आपके लिए प्रार्थना करती हूं और मुझे पता है कि हम सभी की दुआओं से आप जल्दी ठीक होकर हमारे बीच आ जाएंगे.’

1:57 PM. 12 Jul 201:57 PM. 12 Jul

अमिताभ-अभिषेक बच्चन की दूसरी कोरोना रिपोर्ट

अमिताभ-अभिषेक बच्चन की दूसरी कोरोना रिपोर्ट अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. वहीं ऐश्वर्या राय और जया बच्चन सहित आराध्या की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

1:05 PM. 12 Jul 201:05 PM. 12 Jul

बॉलीवुड सेलेब्स अमिताभ के लिए कर रहे प्रार्थना

आम फैंस के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्स, खेल जगत के सितारे और साथ ही साथ नेता भी अमिताभ के स्वास्थ्य सुधार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

Amitabh Bachchan Corona Positive : सेनिटाइजेशन के बाद अमिताभ बच्चन के सभी चार बंगले सील
1:05 PM. 12 Jul 201:05 PM. 12 Jul

मप्र के सीएम शिवराज का ट्वीट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, महानायक श्री अमिताभ जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला. ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें और पुन:उसी ऊर्जा के साथ अपने काम में डट जायें. हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं!

12:09 PM. 12 Jul 2012:09 PM. 12 Jul

अब अनुपम खेर के घर तक पहुंचा कोरोना वायरस

अब अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया हैं. वीडियो में एक्टर ने जानकारी दी कि उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पायी गई हैं. इसके अलावा उनके भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. वहीं, अनुपम खेर का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है.

12:09 PM. 12 Jul 2012:09 PM. 12 Jul

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ट्वीट

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली. आप दोनों के लिए मेरी प्रार्थना और बहुत सारा प्यार. आप दोनों जल्दी से स्वस्थ्य हो जाएं. इसके साथ ही सभी से निवेदन है कि मास्क पहनें और घर पर सुरक्षित रहें.’

12:09 PM. 12 Jul 2012:09 PM. 12 Jul

लता मंगेशकर का ट्वीट

लता मंगेशकर ने ट्वीट कर कहा, नमस्कार अमित जी. आप और अभिषेक दोनों पर भगवान की कृपा होगी औऱ आप जल्द स्वस्थ होकर घर आएंगे ऐसा मुझे विश्वास हैं.

10:50 AM. 12 Jul 2010:50 AM. 12 Jul

जलसा के बाहर बीएमसी ने लगाया बैनर

बीएमसी की टीम ने अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के आसपास के पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है. बीएमसी ने जलसा के बाहर कोरोना संक्रमित पाए जाने का बैनर भी लगा दिया है. बता दें कि कि अमिताभ और अभिषेक कोविड 19 संक्रमित होने के चलते नानावती अस्पताल में भर्ती हैं.

10:50 AM. 12 Jul 2010:50 AM. 12 Jul

अमिताभ बच्चन ने कोरोना के खौफ के बीच सुनाई थी ये कविता

बिग बी ने कुछ दिन पहले एक कविता पोस्ट की थी. कोरोना के इस समय में जहां हर कोई परेशान है, ऐसे में लोगों को हौसला बढ़ाने वाला उनका यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था.

10:50 AM. 12 Jul 2010:50 AM. 12 Jul

बिग बी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

नानावती अस्पताल की तरफ से बयान जारी करके बताया गया है कि अमिताभ बच्चन की हालत अभी स्थिर है. उनमें माइल्ड लक्षण पाये गये हैं. उन्हें फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

10:50 AM. 12 Jul 2010:50 AM. 12 Jul

कोरोना वायरस से जुड़ी शॉर्ट फिल्म की शूट में हुए थे शामिल

लॉकडाउन के दौरान अमिताभ बच्चन ने एक शॉर्ट फिल्म भी शूट किया था. फैमिली नाम की इस शॉर्ट फिल्म की शूटिंग उनके घर से ही हुई थी. फिल्म में कोरोना वायरस से बचने और सोशल डिस्टेंसिग के बारे में लोगों को बताया गया था. अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ और रणबीर कपूर सहित कई स्टार्स नजर आये थे.

‘ये वक्त गुजर जाएगा’, अमिताभ बच्चन ने कोरोना के खौफ के बीच सुनाई थी ये कविता, हौसला देता यह VIDEO जरूर देखें

7:37 AM. 12 Jul 207:37 AM. 12 Jul

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

पूरा देश आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है. प्रिय अमिताभ जी, मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं. इस देश के लाखों लोगों के लिए आप एक सुपस्टार हैं. आप लोगों के दिलों की धड़कन है. हम सभी आपकी अच्छी देखभाल करेंगे. जल्द ठीक होने के लिए शुभकामनाएं.

6:48 AM. 12 Jul 206:48 AM. 12 Jul

जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की रिपोर्ट आई निगेटिव

अमिताभ और अभिषेक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब पूरे परिवार की रिपोर्ट सामने आई है. इसमें बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पत्नी जया बच्चन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. हालांकि अभी भी बाकी घरवालों और घर के स्टाफ के टेस्ट रिजल्ट का आना बाकी है.

6:48 AM. 12 Jul 206:48 AM. 12 Jul

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्विट करके ये जानकारी दी है

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्विट करके ये जानकारी दी है कि बच्चन परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट आनी बाकी है है.

6:48 AM. 12 Jul 206:48 AM. 12 Jul

अमिताभ बच्चन में पाए गए कोरोना के हल्के लक्षण

मिली जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन को कोरोना के बेहद कम लक्षण हैं. उन्होंने शुरुआती लक्षण नजर आते ही अपना कोरोना टेस्ट करा लिया है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनके और टेस्ट हो रहे हैं.

6:48 AM. 12 Jul 206:48 AM. 12 Jul

कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की तैयारी में जुटे हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें एडिशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं. हालांकि कोरोना वायरस के मद्देनजर सीनियर सिटीजन्स को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने काम करने के कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसमें सीनियर सिटीज़ंस को घर से बाहर निकलकर किसी भी तरह के काम करने की इजाज़त नहीं है.

6:48 AM. 12 Jul 206:48 AM. 12 Jul

अमिताभ बच्चन का बंगला होगा सैनेटाइज

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा किया जाएगा डिसनफेक्ट. परिवार के सभी सदस्यों का भी टेस्ट किया है जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है.

10:50 AM. 12 Jul 2010:50 AM. 12 Jul

अमिताभ ने की अपील

महानायक ने अपील की है कि जो भी उनके संपर्क में आया है वह टेस्ट करवा ले. उन्होंने कहा है कि पिछले 10 दिनों में जो मेरे संपर्क में आए वो टेस्ट करा लें.

Covid 19 : अमिताभ और अभिषेक को हुआ कोरोना, ऐश्वर्या और जया बच्चन की जांच रिपोर्ट भी आयी

6:48 AM. 12 Jul 206:48 AM. 12 Jul

अभिषेक ने भी ट्वीट करके दी कोरोना पॉजिटिव जानकारी

अभिषेक ने ट्विट करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी कि इससे पहले आज मैंने और मेरे पिता दोनों ने कोविज-19 के टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. हम दोनों में हल्के लक्षण होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों को सभी का परीक्षण किया जा रहा है. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं. धन्यवाद.

6:48 AM. 12 Jul 206:48 AM. 12 Jul

शुरूआती लक्षण आते ही अमिताभ बच्चन ने करवाया अपना कोरोना टेस्ट

सूत्रों की जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन ने शुरुआती लक्षण नजर आने के बाद ही अपना कोरोना टेस्ट करावाया है. जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन को कोरोना के बेहद कम लक्षण हैं.

6:48 AM. 12 Jul 206:48 AM. 12 Jul

जानिए क्या लिखा था अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर

खुद के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात करीब 11 बजे ट्वीट किया, “मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. अस्पताल में भर्ती किया गया है. अस्पताल अथॉरिटीज़ को जानकारी दे रही हैं. परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है. पिछले 10 दिनों में जो लोग भी मेरे करीब आए हैं, उनसे गुज़ारिश है कि वो अपनी जांच करा लें.”

10:50 AM. 12 Jul 2010:50 AM. 12 Jul

अमिताभ ने ट्विट करके दी अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विट के माध्यम से अपने चाहने वोलों को ये जानकारी दी कि वो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनके परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola