16 अगस्त से खुलेंगे देश के सभी तकनीकी संस्थान

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Jul 2020 6:54 AM

विज्ञापन

देश के सभी टेक्निकल यूनिवर्सिटी और कॉलेज 16 अगस्त से खुल जायेंगे. एआइसीटीइ ने गुरुवार को नया एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया.

विज्ञापन

पटना : देश के सभी टेक्निकल यूनिवर्सिटी और कॉलेज 16 अगस्त से खुल जायेंगे. एआइसीटीइ ने गुरुवार को नया एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया. एआइसीटीइ ने कहा है कि सभी इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी और आर्किटेक्चर काॅलेजों में सत्र 2020-21 की पढ़ाई 16 अगस्त से शुरू हो जायेगी. फ्रेशर्स की क्लास 15 सितंबर से शुरू होंगी.

एआइसीटीइ ने दूसरी बार रिवाइज एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है. इसमें सत्र को 15 दिन आगे बढ़ा दिया गया है. नये सत्र के एडमिशन के लिए फर्स्ट काउंसेलिंग और सीट एलाॅटमेंट की प्रक्रिया 30 अगस्त तक पूरी कर ली जायेगी. सेकेंड काउंसेलिंग और सीट एलाॅटमेंट 10 सितंबर तक पूरा करना है. इसके बाद खाली सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है. पीजीडीएम और पीजीसीएम की क्लास 15 जुलाई से शुरू होगी. इस कोर्स में एडमिशन 10 अगस्त तक पूरा करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन