ईद पर होगी सलमान और अजय की भिड़ंत, मेडे के साथ रिलीज हो सकती है सल्लू मियां की ये फिल्म
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Dec 2020 2:44 PM
Salman Khan, Ajay devgn may day release date, salman khan kabhi eid kabhi diwali releasing on:ईद के अवसर पर बॉलीवुड में रिलीज होने वाली फिल्मों में सुपरस्टार सलमान खान का नाम सबसे उपर रहता है. हर साल ईद के मौके पर उनकी कोई फिल्म जरुर रिलीज होती है. इस साल भी ईद के अवसर पर राधे रिलीज होने जा रही थी, पर कोरोना वायरस के कारण हुए संक्रमण के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. अब ये फिल्म अगले साल 2021 की ईद पर रिलीज की जाएगी. अब खबर आ रही है कि अजय देवगन भी अपनी फिल्म मेडे ईद पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. पर अजय साल 2022 में मेडे रिलीज करने की सोच रहे हैं.
ईद के अवसर पर बॉलीवुड में रिलीज होने वाली फिल्मों में सुपरस्टार सलमान खान का नाम सबसे उपर रहता है. हर साल ईद के मौके पर उनकी कोई फिल्म जरुर रिलीज होती है. इस साल भी ईद के अवसर पर राधे रिलीज होने जा रही थी, पर कोरोना वायरस के कारण हुए संक्रमण के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. अब ये फिल्म अगले साल 2021 की ईद पर रिलीज की जाएगी. अब खबर आ रही है कि अजय देवगन भी अपनी फिल्म मेडे ईद पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. पर अजय साल 2022 में मेडे रिलीज करने की सोच रहे हैं.
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अब ‘मेडे’ की रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि यह फिल्म सलमान खान (Salman Khan) की ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ (Radhe: Your Most Wanted Bhai) यानि अगले साल ईद 2021 पर नहीं बल्कि 2022 में ईद के मौके पर रिलीज की जा सकती है. अजय अपनी फिल्म को शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 में रिलीज करने की सोच रहे हैं. खबरों कि मानें तो सलमान की अगली फिल्म कभी ईद कभी दीवाली 2022 की ईद पर रिलीज की जा सकती है
यूट्यूबर कैरी मिनाती करने वाले हैं डेब्यू
अजय देवगन के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘मेडे’ में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस फिल्म में यूट्यूबर कैरी मिनाती की भी एंट्री होती दिखाई दे रही है. फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में की जाएगी। अगर अजय देवगन की फिल्म शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 में रिलीज होती है तो अनुमान लगाया जा रहा कि सोमवार या मंगलवार को ईद हुई तो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जरूर फायदा मिलेगा.
कैरी मिनाटी ने फिल्म को लेकर कही ये बात
कैरी मिनाटी अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर मूवी मेडे में स्पेशल रोल में दिखाई देंगे. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कैरी मिनाटी ने कहा कि. ‘मेरे बिजनेस हेड दीपक चार को कुमार मंगत पाठक की ओर से कॉल आया है, जो एक्टर अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी से जुड़े हैं. इसका अर्थ है कि मैं जल्दी ही उनके साथ नजर आने वाला हूं.’
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










