Ram Mandir : प्रदेश भाजपा विधायकों का अयोध्या दौरा हुआ रद्द ...
Published by : Shinki Singh Updated At : 30 Jan 2024 5:51 PM
फरवरी महीने में ही अधिकतर संस्थानों का सामूहिक दर्शन कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के भाजपा नेताओं को फिलहाल अयोध्या दर्शन के लिए नहीं जाने की अपील की थी.
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के विधायकों का आगामी 10 फरवरी को होने वाला अयोध्या दौरा रद्द कर दिया गया है. दिल्ली स्थित केंद्रीय मुख्यालय से विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari) को फोन करके यह दौरा फिलहाल टालने को कहा गया था, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है. बंगाल भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के भाजपा नेताओं से फिलहाल अयोध्या नहीं जाने को कहा है, क्योंकि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भारी संख्या में लोग अयोध्या मंदिर में उमड़ रहे हैं.
रोज ही करीब तीन से चार लाख लोग रामलला के दर्शन कर रहे हैं. इसके अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी समूह में रामलला दर्शन के लिए जा रहे हैं और फरवरी महीने में ही अधिकतर संस्थानों का सामूहिक दर्शन कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के भाजपा नेताओं को फिलहाल अयोध्या दर्शन के लिए नहीं जाने की अपील की थी.
Also Read: WB : राहुल गांधी के बारे में ‘अपमानजनक’ टिप्पणी के लिए कांग्रेस ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ दर्ज की शिकायत
विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल के सभी विधायकों को अयोध्या दर्शन के लिए वह ले जाने वाले थे, लेकिन फिलहाल पीएम मोदी के निर्देश पर नहीं जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जैसे ही पार्टी की ओर से हरी झंडी मिलेगी, वह अपने विधायकों को लेकर अयोध्या रवाना हो जायेंगे. माना जा रहा है कि जब तक जनता का दबाव कम नहीं होगा तब तक बीजेपी नेतृत्व अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को अयोध्या में पैर रखने की इजाजत नहीं देगा.
Also Read: ‘राम नहीं आ रहे…’ राम मंदिर को लेकर तेज प्रताप यादव ने फिर दिया बयान, कल्कि अवतार का भी किया जिक्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










