ePaper

अभिषेक बच्चन लीलावती अस्पताल में भर्ती, श्वेता संग मिलने पहुंचे पिता अमिताभ, PHOTOS

Updated at : 23 Aug 2021 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन लीलावती अस्पताल में भर्ती, श्वेता संग मिलने पहुंचे पिता अमिताभ, PHOTOS

रविवार की देर शाम अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनकी बेटी श्वेता बच्चन (Shweta Nanda) नंदा को मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया. तसवीरें सामने आने के बाद फैंस जानना चाहते थे कि वो हॉस्पिटल क्यों गये थे.

विज्ञापन

रविवार की देर शाम अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनकी बेटी श्वेता बच्चन (Shweta Nanda) नंदा को मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया. तसवीरें सामने आने के बाद फैंस जानना चाहते थे कि वो हॉस्पिटल क्यों गये थे. अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें चोट लगी हैं. हालांकि ये जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है कि अभिषेक को कितनी चोट लगी है और ये कैसे हुआ?

अभिषेक बच्चन की कुछ तसवीरें ऑनलाइन सामने आई थी जिसमें जूनियर बच्चन की दाहिना बाजू पर स्लिंग लगा था और उनकी उंगलियों पर पट्टियां बंधी थीं. रविवार को जैसे ही इंटरनेट पर बिग बी और श्वेता की तस्वीरें सामने आईं एक फोटो जर्नलिस्ट ने बताया कि बाप-बेटी की ये जोड़ी अस्पताल में घायल अभिषेक को देखने पहुंची थी.

https://www.instagram.com/p/CS4QV__KN2o/?

बता दें कि कुछ दिन पहले ही अभिषेक ने पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या को एयरपोर्ट पर ड्रॉप कि था क्योंकि अभिनेत्री मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के ओरछा जा रही थीं. इस दौरान उनकी तसवीरें भी सामने आई थीं.

अस्पताल के बाहर से सामने आई तसवीरों में अमिताभ बच्चन व्हाइट कुर्ते-पजामे और हुडी में नजर आ रहे थे. उन्होंने मास्क लगा रखा है. वहीं श्वेता भी व्हाइट कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं. बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़ी जानकारी साझा करते रहते हैं. ऐसे में फैंस उनके पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: KGF Chapter 2 Release Date:’केजीएफ 2′ की रिलीज डेट का खुलासा, इस दिन
बड़े पर्दे पर धमाका करेंगे सुपरस्टार यश

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, बिग बी आनेवाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आयेंगे. वहीं चेहरे में वो इमरान हाशमी के साथ दिखेंगे. वह स्पोर्ट्स ड्रामा झुंड, अलविदा और मईडे में भी दिखाई देंगे. उनके पास दीपिका पादुकोण की सह-अभिनीत द इंटर्न भी है. वह केबीसी सीजन 12 के होस्ट के रूप में टीवी पर वापसी भी करेंगे. शो 23 अगस्त से टीवी पर ऑनएयर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola