Coronavirus in Jharkhand : हजारीबाग के दारू में कोरोना संक्रमण से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 14 दिन में एक ही आंगन से उठे पति, पत्नी और पिता की अर्थी

Coronavirus in Jharkhand (दारू, हजारीबाग) : कोरोना वैश्विक महामारी ने हजारीबाग जिला अंतर्गत दारू प्रखंड के पेटो गांव में एक ही परिवार के 6 लोगों की जान ले ली है. इसमें एक ही घर से 14 दिनों के अंदर पति, पत्नी और पिता समेत तीन अर्थियां निकली. इस घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य टूट सा गये हैं. वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा है.
Coronavirus in Jharkhand (देवनारायण, दारू, हजारीबाग) : कोरोना वैश्विक महामारी ने हजारीबाग जिला अंतर्गत दारू प्रखंड के पेटो गांव में एक ही परिवार के 6 लोगों की जान ले ली है. इसमें एक ही घर से 14 दिनों के अंदर पति, पत्नी और पिता समेत तीन अर्थियां निकली. इस घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य टूट सा गये हैं. वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा है.
यह घटना हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड स्थित हरली पंचायत के पेटो गाव की है. 19 मई की रात पेटो निवासी सह बड़वार स्कूल के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर कुशवाहा (52 वर्ष) की मौत कोरोना से हो गयी. इससे पूर्व इनकी पत्नी सह आंगनबाड़ी सेविका मंजू देवी की मौत 6 मई को और इनके पिता हरदू महतो की मौत 13 मई को हो गयी थी.
अभी पिता का क्रियाकर्म खत्म भी नहीं हुआ था कि पुत्र की भी मौत हो गयी. मृतक शिक्षक की एक और पुत्री का इलाज चल रहा है है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शिक्षक के साढ़ू और उनके भाई की मौत हो गयी थी जहां उनकी सास सिलवार निवासी श्रार्द्ध कर्म में शमिल हुई और संक्रमित होने के बाद बीमार पड़ गयी.
Also Read: दो ट्रकों की टक्कर से हजारीबाग के बरही चौक पर लगी आग, चार वाहन जलकर राख, ऐसे टला बड़ा हादसा
मृतक मंजू देवी अपनी मां की देखभाल करने मायके चली गयी. जहां इलाज के दौरान उसकी मां का देहांत हो गया. इस बीच मंजू देवी और उनके पति खुद संक्रमित हो गये. इलाज के लिए परिजन उन्हें बोकारो ले गये जहां मंजू देवी की मौत इलाज के दौरान हो गयी. एक ही परिवार में इस तरह की हादसा होने से परिवार की खुशियां छीन गयी है. एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से प्रखंड क्षेत्र के लोग काफी दहशत में हैं.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










