Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: आयुष्मान खुराना या हर्षवर्धन राणे? बॉक्स ऑफिस पर 29वें दिन किसका पलड़ा भारी और कौन हुआ फुस्स

Updated:
विज्ञापन

थामा बनाम एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस, फोटो- इंस्टाग्राम

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: दिवाली पर रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को बॉक्स ऑफिस पर अब 29 दिन हो चले हैं. ऐसे में आइए बताते हैं किस फिल्म की कमाई रही आगे और कौन हुआ बॉक्स ऑफिस पर फुस्स.

विज्ञापन

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: दिवाली 2025 पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का टकराव देखने को मिला, जिसने पूरे महीने सिनेमाघरों में चर्चा बनाए रखी. 21 अक्टूबर को एक तरफ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ रिलीज हुई, तो वहीं दूसरी तरफ हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. अब लगभग एक महीना गुजरने के बाद दोनों फिल्मों की कमाई अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. ऐसे में आइए जानते हैं 29वें दिन कौनसी फिल्म आगे रही.

थामा की 29वें दिन की कमाई

मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म ‘थामा’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें थीं.

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के 29वें दिन रात 8 बजे तक फिल्म ने 0.1 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 134.2 करोड़ पहुंच गया है. रात तक कमाई में थोड़ी और बढ़त होने की संभावना रहती है.

एक दीवाने की दीवानियत की 29वें दिन की कमाई

मिलाप मिलन जवेरी की ओर से निर्देशित हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपनी रोमांटिक कहानी से दर्शकों को आकर्षित किया और अपना 30 करोड़ का बजट निकाल लिया है.

अब Sacnilk के शुरूआती आंकड़ों के मुताबिक, 29वें दिन रात 8 बजे तक फिल्म ने 0.14 करोड़ की कमाई की. इसके साथ कुल कलेक्शन 78.38 करोड़ हो गया है.

कौन निकला आगे?

अगर कुल कलेक्शन की बात करें, तो ‘थामा’ ने साफ तौर पर बढ़त बना ली है और बॉक्स ऑफिस क्लैश में विजेता साबित हुई है. वहीं, सिर्फ 29वें दिन की कमाई में ‘एक दीवाने की दीवानियत’ थोड़ी आगे दिखाई दी, लेकिन कुल प्रदर्शन में वह ‘थामा’ से काफी पीछे रही.

यह भी पढ़ें: Aashram की पम्मी को याद आए ‘बाबा निराला’ बॉबी देओल, अदिति पोहनकर बोलीं- सर को बहुत मिस कर रही हूं

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola