Youtube First Video: ये है यूट्यूब के पहले वीडियो की कहानी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Apr 2025 6:19 PM
youtube first video
Youtube First Video: यूट्यूब का इस्तेमाल आज बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. मूवीज देखने से लेकर पैसे कमाने तक के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल किया जा रहा है. आज यूट्यूब के 20th बर्थडे पर जानिए यूट्यूब के पहले वीडियो 'Me at the zoo'की कहानी.
Youtube First Video: आज सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब (Youtube)को 20 साल हो गए हैं. आज ही के दिन वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब की शुरुआत हुई थी. यूट्यूब का इस्तेमाल आज बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. मूवीज देखने से लेकर पैसे कमाने तक के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल किया जा रहा है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल आप तरह-तरह के वीडियो देखने के लिए कर रहे हैं उसमें सबसे पहले वीडियो कौन सा अपलोड किया गया होगा. तो फिर चलिए जानते हैं आज यूट्यूब के 20th बर्थडे पर यूट्यूब के पहले वीडियो ‘Me at the zoo’की कहानी के बारे में.
यह भी पढ़ें: YouTube CEO Salary: कितना कमाते हैं यूट्यूब के सीईओ नील मोहन? महीने की सैलरी जान उड़ जाएंगे होश
सैन डिएगो जू में शूट किया गया था ‘Me at the zoo’
बता दें कि, साल 2005 के 23 अप्रैल को Youtube पर ‘Me at the zoo’नाम का पहला वीडियो अपलोड किया गया था. यूट्यूब पर इस वीडियो को यूट्यूब को-फॉउंडर जावेद करीम ने अपलोड किया था. यह वीडियो बस 18 सेकेंड का ही था. सिर्फ 18 सेकंड के इस वीडियो को अमेरिका के सैन डिएगो जू (San Diego Zoo, USA)में शूट किया गया था. जिसमें जावेद करीम कह रहे हैं कि, “तो आज हम हाथियों के सामने हैं.” इस वीडियो में यूट्यूब को-फॉउंडर जावेद करीम हाथियों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. देखने में ये वीडियो भले ही कुछ खास नहीं थी लेकिन इस वीडियो ने एंटरटेनमेंट की नींव रख दी.
YouTube के पहले वीडियो ‘Me at the Zoo’ को तीन दोस्तों ने मिलकर बनाया था. जिसमें यूट्यूब को-फॉउंडर जावेद करीम के साथ स्टीव चेन और चाड हर्ले शामिल है. इस वीडियो को जू में शूट किया गया था. इस 18 सेकेंड के वीडियो में जावेद करीम कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, “तो आज हम हाथियों के सामने हैं. इनकी खास बात ये है कि इनके पास वाकई, लंबी सूंड होती है. बस इतना ही कहना है.”
35.5 करोड़ बार देखा जा चुका है वीडियो
इस 18 सेकेंड के वीडियो ने दुनिया में तहलका मचा दिया. इस साधारण से वीडियो को अब तक 35.5 करोड़ बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में न ही चमक-धमक है और न ही कुछ और बस इसे बनाने के पीछे अपने निजी जीवन के कुछ खास पलों को दुनिया के साथ शेयर करना था. बस इसी सोच और इस वीडियो ने यूट्यूब की नींव रख दी और आज बड़े पैमाने पर यूट्यूब प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: YouTube @20: यूट्यूब की 20वीं वर्षगांठ पर आए जबरदस्त नए फीचर्स, जानिए क्या है खास
यह भी पढ़ें: YouTube Shorts में नये फीचर्स की एंट्री: क्रिएटर्स को मिलेगा एडिटिंग का सुपरपावर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










