ePaper

Year Ender 2025: फोल्डेबल फोन्स की दुनिया में ये 4 स्मार्टफोन्स बने साल के सबसे बड़े ट्रेंड सेटर, देखें लिस्ट

Updated at : 18 Dec 2025 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
Year Ender 2025 Top 4 Foldable Phones

Year Ender 2025 Top 4 Foldable Phones

Year Ender 2025: इस साल कई फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च जिनमें बड़ी बैटरी, पहले से ज्यादा पतला डिजाइन और फ्लैगशिप लेवल के कैमरे देखने को मिलें. Vivo, Samsung, Oppo और Google जैसी कंपनियां इस कैटेगरी को आम प्रीमियम स्मार्टफोन्स के और भी करीब ले जा रही हैं. आइए देखते हैं वो 4 मुड़ने वाले फोन्स जो इस साल काफी ट्रेंड में रहे.

विज्ञापन

Year Ender 2025: यह साल खत्म होने में मजह कुछ दिन बाकी है और इस बार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में साफ बदलाव देखने को मिले हैं. कंपनियों ने इस साल ज्यादा बैटरी कैपेसिटी, पतले और हल्के डिजाइन और ऐसे कैमरा सिस्टम पर ध्यान दिए हैं , जो आम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की कमी पूरी कर सकें. बड़ी किताब जैसे फोल्ड होने वाले फोन से लेकर छोटे क्लैमशेल डिजाइन तक, इन चार डिवाइसेज ने अपने हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर सोच और लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा के दम पर इस कैटेगरी को इस साल नई दिशा दी है. आइए देखते हैं इस लिस्ट में लिस्ट कौन-कौन से फोन शामिल हैं.

Samsung Galaxy Z Fold 7

यह फोन जुलाई 2025 में लॉन्च हुआ था और इसमें कंपनी ने हार्डवेयर को पहले से ज्यादा बेहतर बनाया है. इसमें टाइटेनियम का बैक प्लेट दिया गया है, जिससे फोन का वजन घटकर 215 ग्राम रह गया है, लेकिन फिर भी इसमें 8.0 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन और 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले मिलता है.

इस फोल्डेबल फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिससे अल्ट्रा सीरीज जैसी दमदार फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस मिलता है. फोन में Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर है और यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर रन करता है. कंपनी ने इसमें AI फीचर्स पर खास फोकस किया है, हालांकि इसमें इन-बिल्ट S Pen स्लॉट नहीं दिया गया है. बैटरी की बात करें तो इसकी कैपेसिटी अब भी 4,400mAh ही रखी गई है.

Vivo X Fold 5

Vivo ने जुलाई 2025 में X Fold 5 लॉन्च करके प्रीमियम फोल्डेबल फोन सेगमेंट में दमदार एंट्री की है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन्स में फिलहाल सबसे बड़ी मानी जा रही है. चार्जिंग की बात करें तो इसमें 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

डिवाइस की मजबूती भी पहले से बेहतर की गई है, जिसमें IPX8 और IPX9 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिलती है. Zeiss के साथ मिलकर तैयार किया गया इसका कैमरा सिस्टम तीन 50MP सेंसर के साथ आता है, जो वाइड, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो फोटोग्राफी को कवर करता है. इसके अलावा, इसमें फ्लैगशिप Snapdragon प्रोसेसर और दोनों डिस्प्ले पर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं, जो पूरे एक्सपीरियंस को प्रीमियम बनाते हैं.

Google Pixel 10 Pro Fold

Google का Pixel 10 Pro Fold अक्टूबर 2025 में लॉन्च हुआ, जिसमें AI को लंबे समय तक इस्तेमाल लायक बनाने पर खास ध्यान दिया गया है. इसमें Tensor G5 चिप दी गई है और यह फोन पर ही चलने वाले Gemini Nano फीचर्स को सपोर्ट करता है. फोन में अंदर की तरफ 8-इंच की बड़ी OLED स्क्रीन है, जबकि बाहर 6.3-इंच का डिस्प्ले मिलता है.

Samsung Galaxy Z Flip 7

Galaxy Z Flip 7 क्लैमशेल फोन्स को आगे बढ़ाते हुए डेस्कटॉप जैसे काम करने की सुविधा देता है. Samsung DeX सपोर्ट के जरिए इसे बाहरी स्क्रीन से कनेक्ट किया जा सकता है. 4.1-इंच का FlexWindow अब पूरे ऐप्स चला सकता है, जबकि 6.9-इंच की अंदर वाली स्क्रीन डेली यूज के लिए है.

ज्यादातर मार्केट्स में इसमें Exynos 2500 चिपसेट मिलता है और 4,300mAh की बैटरी दी गई है. IP48 रेटिंग इसे थोड़ी बहुत सेफ्टी देती है, जिससे साफ है कि Flip 7 का फोकस ज्यादा मजबूत बॉडी से ज्यादा कॉम्पैक्ट और आसान इस्तेमाल पर है.

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: इस साल स्मार्टफोन की दुनिया में हुए 5 बड़े बदलाव, क्या 2026 में भी बरकरार रहेगा ये ट्रेंड?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola