Xiaomi का Valentine’s Day Sale धमाका, स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट पर दे रहा बंपर डिस्काउंट

Updated:
विज्ञापन
Xiaomi का Valentine’s Day Sale धमाका, स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट पर दे रहा बंपर डिस्काउंट

अगर आप भी इस Valentine’s Day पर अपने पार्टनर को देने के लिए नया स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच या ईयरबड्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Xiaomi का Valentine’s Day Sale आपके लिए परफेक्ट मौका है. इस सेल में कंपनी जबरदस्त डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स दे रही है.

विज्ञापन

Valentine’s Week के खास मौके पर चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi अपने ग्राहकों के लिए खास सेल लेकर आया है. इस सेल का नाम Xiaomi Super Saver Valentine’s Day Sale है और यह कंपनी के ऑफिशियल साइट पर लाइव है. शाओमी अपने इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर धमाकेदार डिस्काउंट और ऑफर्स दे रहा है. ऐसे में अगर आप भी इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर को नया स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स या टैबलेट देना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए शाओमी की ये सेल अच्छा मौका है. आइए जानते हैं डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में.

इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही बंपर छूट

हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 15 Pro+ की कीमत इस सेल में कम हो गई है. 39,999 रुपये की जगह ये मॉडल अब बैंक डिस्काउंट के साथ 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है. इतना ही नहीं, इस मॉडल के साथ 3,999 रुपये वाला रेडमी वॉच मूव कंपनी फ्री दे रही है.

वहीं, Redmi Note 15 Pro पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है. सेल में यह मॉडल 33,999 रुपये की जगह 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है, जिसमें बैंक डिस्काउंट भी शामिल है.

Valentine’s Day Sale में Redmi Note 15 5G पर भी 6 हजार रुपये की कटौती कर दी गई है. सेल में यह मॉडल बैंक ऑफर के साथ 26,999 रुपये की जगह 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है.

स्मार्टफोन्स पर मिल रही बंपर छूट
स्मार्टफोन्स पर मिल रही बंपर छूट

टैबलेट्स पर मिल रहा डिस्काउंट

सेल में Redmi Pad 2 की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये हो गई है. Redmi Pad 2 Pro की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये, Xiaomi Pad 7 की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये, Redmi Pad SE 4G की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये हो गई है.

स्मार्टवॉच और ईयरबड्स पर भी मिलेगा डिस्काउंट

शाओमी के वैलेंटाइन्स डे सेल में स्मार्टवॉच में Redmi Watch Move की कीमत 1,999 रुपये, Redmi Watch 5 Active की कीमत 2,499 रुपये और Redmi Watch 5 Lite की कीमत 3,999 रुपये हो गई है.

सेल में स्मार्टवॉच प्राइस
सेल में स्मार्टवॉच प्राइस

सेल में ईयरबड्स ऑप्शन्स में Redmi Buds 5A की कीमत 1,299 रुपये, Redmi Buds 5 की कीमत 1,899 रुपये, Redmi Buds 5C की कीमत 1,599 रुपये, Redmi Buds 6 की कीमत 2,799 रुपये हो गई है.

सेल में ईयरबड्स प्राइस
सेल में ईयरबड्स प्राइस

डिसक्लेमर: यहां दी गई डिस्काउंट और ऑफर की जानकारी शाओमी के वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर बेस्ड है. ऐसे में सेल में खरीदारी करने के दौरान अच्छे से डिस्काउंट और ऑफर्स चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A07 vs Redmi 15c: बजट सेगमेंट में कौन है असली वैल्यू किंग?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola