Samsung Galaxy A07 vs Redmi 15c: बजट सेगमेंट में कौन है असली वैल्यू किंग?

Updated at : 09 Feb 2026 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
Samsung Galaxy A07 vs Redmi 15c

सैमसंग गैलेक्सी A07 vs रेडमी 15c

हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A07 और Redmi 15c बजट सेगमेंट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. Galaxy A07 लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, दमदार बैटरी और Samsung की भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू देता है। वहीं Redmi 15c कम कीमत, तेज 33W चार्जिंग और बड़े डिस्प्ले के साथ ज्यादा फीचर-पैक ऑप्शन साबित होता है।

विज्ञापन

Samsung Galaxy A07 vs Redmi 15c: Samsung ने बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Galaxy A-series में इस मॉडल को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया है, जो कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड, लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट और दमदार बैटरी चाहते हैं. वहीं, हाल ही में चाइनीज टेक कंपनी Redmi ने भी अपना बजट स्मार्टफोन Redmi 15c लॉन्च किया है. ऐसे में अगर आप बजट मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं और सैमसंग-रेडमी के बीच कंफ्यूज हैं, तो यहां जानिए दोनों में से कौन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है.

Samsung Galaxy A07 में क्या है खास?

Samsung Galaxy A07 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसमें पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है. यानी बाहर की तेज रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगा. सैमसंग का ये मॉडल 8.2mm स्लिम और इसका वजन सिर्फ 199 ग्राम है. प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले पर दो-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास दिया गया है और साथ ही फोन में IP54 रेटिंग भी दी गई है. इसमें आपको Light Violet, Light Green और Black कलर ऑप्शन मिलेंगे.

कैमरे कि बात करें, तो पीछे 50MP का ऑटोफोकस वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है.

परफॉर्मेंस के लिए, फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है. यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8.0 पर चलता है और कंपनी ने इसके लिए 7 साल तक OS अपडेट देने का वादा किया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में इसे खास बनाता है.

पावर के लिए, Galaxy A07 में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

कीमत कि बात करें, तो यह मॉडल दो वेरिएंट 4GB+128GB और 6GB+128GB ऑप्शन मिलेंगे. बेस वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है और टॉप वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है.

Redmi 15c में क्या मिलेंगे फीचर्स?

Redmi 15C 5G में 120Hz Adaptive Sync स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.9-inch का डिस्प्ले दिया गया है. मॉडल का डिस्पले TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो आंखों की सुरक्षा का दावा करता है. इसके अलावा, Redmi का ये मॉडल भी IP64 रेटिंग से लैस है.

फोटोग्राफी के लिए, मॉडल के बैक पैनल में 50MP का पावरफुल AI डुअल कैमरा और फ्रंट में 8MP का कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है.

Redmi 15C 5G में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है. यह Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करेगा. इस मॉडल में AI बेस्ड टूल्स जैसे Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

पावर के लिए, इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी.

कौन-सा ऑप्शन है बेहतर?

अगर आप लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, Samsung ब्रांड की क्रेडिबिलिटी और क्लीन एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Galaxy A07 आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है. वहीं, अगर आपका फोकस कम कीमत और फास्ट चार्जिंग पर है, तो Redmi 15c ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: चार्ज की टेंशन खत्म, 10001 एमएएच बैटरी वाले रियलमी पी4 पावर की सेल शुरू

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola