चार्ज की टेंशन खत्म, 10001 एमएएच बैटरी वाले रियलमी पी4 पावर की सेल शुरू

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :05 Feb 2026 1:34 PM
विज्ञापन
Realme P4 Power 5G Sale Starts

रियलमी पी4 पावर की सेल शुरू

Realme P4 Power 5G की पहली सेल शुरू हो गई है. फोन में 10001mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है. इसकी कीमत 25,999 रुपये से शुरू होती है. पहली सेल में बैंक, एक्सचेंज ऑफर और चार साल की बैटरी वारंटी मिल रही है.

विज्ञापन

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो दिनभर के चार्जिंग की टेंशन खत्म कर दे, तो आज आपके लिए सही मौका है. Realme का नया दमदार फोन Realme P4 Power 5G आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए अवेलेबल हो गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 10,000mAh की मॉन्स्टर बैटरी, जो इसे भीड़ से बिल्कुल अलग बनाती है. खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का वजन सिर्फ 219 ग्राम है और यह हाथ में किसी नॉर्मल स्मार्टफोन जैसा ही फील देता है. फोन के साथ-साथ आज Realme Buds Clip की भी पहली सेल शुरू हो गई है, जिसमें दोनों प्रोडक्ट्स पर लॉन्च ऑफर्स का पूरा फायदा उठाया जा सकता है.

Realme P4 Power 5G की कीमत और पहली सेल ऑफर्स

Realme P4 Power 5G में तीन वेरिएंट 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB ऑप्शन में अवेलेबल है. बेस वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है.

ऑफर्स कि बात करें तो यूजर्स को 2,000 रुपये का बैंक ऑफर या 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिल सकता है.

पहली सेल में कंपनी चार साल की बैटरी वारंटी भी दे रही है, जिसकी कीमत 2,999 रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा Realme डिवाइस एक्सचेंज करने पर 1,000 रुपये का एडिशनल फायदा भी मिलेगा, जिससे फोन की कीमत और कम हो जाती है.

Realme Buds Clip की कीमत

Realme Buds Clip की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, पहली सेल ऑफर के तहत इस पर 500 रुपये की छूट मिल रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 5,499 रुपये हो जाएगी. फोन और ईयरबड्स दोनों ही Realme की वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे.

Realme P4 Power 5G में क्या है खास?

डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.8 इंच का 1.5K 4D Curve+ HyperGlow डिस्पले दिया गया है. इसमें HDR 10+ सपोर्ट के साथ 6,500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलेगी. इसके अलावा फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आता है. साथ ही इसमें ArmorShell प्रोटेक्शन भी दिया गया है, ताकि आपके फोन की सेफ्टी जबरदस्त रहे.

डिजाइन कि बात करें, तो Trans Silver कलर प्रीमियम लुक देता है, जबकि Trans Orange और Trans Blue ज्यादा बोल्ड पसंद करने वालों के लिए है. इसका डिजाइन Pearl Academy के साथ मिलकर तैयार किया गया है.

फोन में HyperVision+ AI चिप सपोर्ट के साथ MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिससे गेमिंग और मल्टी टास्किंग के दौरान इसकी परफॉर्मेंस स्मूद और रिस्पॉन्सिव रहेगी. यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर रन करता है. कंपनी का दावा है कि इसे तीन साल तक OS अपडेट्स और चार सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.

कैमरा सेटअप में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है.

Realme P4 Power 5G भारत में 10,001mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है, जो स्मार्टफोन सेगमेंट में अभी भी काफी रेयर है. सिलिकॉन-बेस्ड डेंस बैटरी टेक्नोलॉजी की वजह से फोन हेवी फील नहीं होगा. बैटरी सेफ्टी के लिए फोन को TUV की 5-स्टार रेटिंग मिली है. यह 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें: रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज की सेल शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola