ePaper

रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज की सेल शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Updated at : 05 Feb 2026 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
Redmi Note 15 Pro Series Sale

रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज की सेल शुरू

हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 15 Pro Series की सेल शुरू हो गई है. इस सीरीज में दो मॉडल्स शामिल हैं. दोनों फोन में 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 200MP कैमरा मिलता है. यहां जानिए कीमत, ऑफर और फीचर्स.

विज्ञापन

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे हैं और चाहते हैं कि कैमरा दमदार हो, परफॉर्मेंस तगड़ी मिले और बैटरी दिनभर साथ निभाए, तो फिर Redmi Note 15 Pro Series आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस सीरीज में दो मॉडल्स Redmi Note 15 Pro+ 5G और Redmi Note 15 Pro 5G शामिल हैं. ये दोनों फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए हैं, जो मिड-प्रीमियम बजट में फ्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं. दोनों मॉडल्स की सेल भारत में शुरू हो चुकी है और ग्राहक इसे शाओमी के ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं.

क्या है सीरीज की कीमत?

सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Redmi Note 15 Pro 5G दो वेरिएंट 8GB+128GB और 8GB+256GB ऑप्शन में अवेलेबल है. बेस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है. यह फोन Carbon Black, Mirage Blue और Silver Ash कलर ऑप्शन में मिलेगा.

वहीं, टॉप मॉडल Redmi Note 15 Pro+ 5G तीन वेरिएंट 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB ऑप्शन में अवेलेबल है. बेस वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये है. यह फोन Carbon Black, Coffee Mocha और Mirage Blue कलर्स में अवेलेबल है.

ऑफर कि बात करें, तो कंपनी अपने दोनों लेटेस्ट मॉडल्स पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है. डिस्काउंट का फायदा HDFC Bank, SBI और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड पर उठाया जा सकता है.

डिस्प्ले और डिजाइन

सीरीज के दोनों मॉडल्स में 6.83-इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक जाती है और इसमें Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन मिलती है. Redmi का दावा है कि ये फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं. यानी पानी और धूल से अच्छी सुरक्षा मिलती है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Redmi Note 15 Pro+ 5G में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Redmi Note 15 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7400-Ultra चिपसेट मिलता है. दोनों फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करेंगे.

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए, Redmi ने बड़ा दांव खेला है. दोनों फोन में 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है. सेल्फी के लिए Note 15 Pro+ 5G में 32MP का फ्रंट कैमरा है, जबकि Note 15 Pro 5G में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

बैटरी और चार्जिंग

Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. वहीं, Note 15 Pro 5G में 6,580mAh बैटरी मिलती है, लेकिन चार्जिंग स्पीड 45W है. दोनों ही फोन 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं.

डिसक्लेमर: डिस्काउंट की जानकारी अमेजन के वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर बेस्ड है. ऐसे में अच्छे से ऑफर्स और डिस्काउंट चेक कर लें. क्योंकि, कीमत और ऑफर्स में कभी भी बदलाव हो सकता है.

यह भी पढ़ें: प्रीमियम फोन चाहिए? 50 हजार से कम में ये हैं बेस्ट ऑप्शंस

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola