Xiaomi का ट्रिपल 50MP Leica कैमरा वाला फोन हुआ 11,500 रुपये सस्ता, देखें कहां मिल रही है शानदार डील

Updated:
विज्ञापन
Xiaomi का ट्रिपल 50MP Leica कैमरा वाला फोन हुआ 11,500 रुपये सस्ता, देखें कहां मिल रही है शानदार डील

अगर आप भी Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Flipkart पर Xiaomi 15 पर 10,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है. कॉम्पैक्ट डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा वाले इस फोन की कीमत फिलहाल काफी कम हो गई है. आइए जानते हैं इस डील की पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

Xiaomi 15: अगर आप ऐसा कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें पावर, कैमरा और डिजाइन में कोई समझौता न हो, तो आपको तुरंत Flipkart पर Xiaomi 15 की डील जरूर देखनी चाहिए. फिलहाल इस फोन पर 10,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है. अगर आप जानना चाहते हैं कि यह डील कैसे काम करती है, तो आइए आपको Flipkart पर Xiaomi 15 की कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी बताते हैं.

Flipkart पर सस्ता हुआ Xiaomi 15  

Flipkart पर Xiaomi 15 पर इस समय शानदार डील मिल रही है. फोन पर सीधे 11,500 रुपये की इंस्टेंट छूट दी जा रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 68,499 रुपये रह जाती है. इतना ही नहीं, अगर आप Flipkart SBI या Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो 5% तक का अतिरिक्त कैशबैक (अधिकतम 4,000 रुपये) भी मिलेगा.

जो खरीदार एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, उनके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म आसान EMI का ऑप्शन भी दे रहा है. इस ऑफर में ग्राहक किस्तों में भुगतान कर सकते हैं, जिसकी शुरुआत सिर्फ 2,409 रुपये प्रति माह से होती है.

Xiaomi 15 के फीचर्स 

Xiaomi 15 में 6.36 इंच की शानदार 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इस फोन पर कंटेंट देखना बेहतरीन अनुभव देता है, क्योंकि इसमें 3,200 निट्स तक की जबरदस्त पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिसे HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट और बेहतर बनाता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो Android बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलता है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,240mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

कैमरा सेटअप की बात करें इसमें 50MP का Leica प्राइमरी कैमरा, OIS के साथ 50MP का Leica टेलीफोटो लेंस और 50MP का Leica अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: पुराना फोन झेल लीजिए कुछ दिन और, अगले हफ्ते आ रहे Realme, Oppo और Xiaomi के दमदार फोन्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola