Cyber Crime के मामले में भारत दुनियाभर में 10वें नंबर पर, जानिए टॉप पर कौन
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Apr 2024 2:11 PM
World Cyber Crime Index 2024 : PLOS ONE जर्नल में प्रकाशित शोध में इस लिस्ट में रूस शीर्ष पर है और इसके बाद यूक्रेन, चीन, अमेरिका, नाइजीरिया और रोमानिया हैं.
Cyber Crime : भारत साइबर अपराध के मामले में 10वें स्थान पर है. साइबर अपराध के मामलों में एडवांस फी पेमेंट करने के लिए धोखाधड़ी करना सबसे आम बात है. दुनियाभर के साइबर अपराध विशेषज्ञों का सर्वेक्षण करने वाले एक नये अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है.
शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने विश्व साइबर अपराध सूचकांक संकलित किया है, जो लगभग 100 देशों की रैंकिंग करता है और साइबर अपराध की विभिन्न श्रेणियों के अनुसार प्रमुख स्थानों की पहचान करता है. इन श्रेणियों में रैंसमवेयर, क्रेडिट कार्ड चोरी और घोटाले शामिल हैं.
‘प्लोस वन’ जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार इस सूची में रूस शीर्ष पर है और इसके बाद यूक्रेन, चीन, अमेरिका, नाइजीरिया और रोमानिया हैं. उत्तर कोरिया सातवें स्थान पर है, जबकि ब्रिटेन और ब्राजील क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर थे.
शोधकर्ताओं ने जिन प्रमुख श्रेणियों की पहचान की, उनमें तकनीकी उत्पाद और सेवाएं जैसे मैलवेयर; रैंसमवेयर सहित हमले और जबरन वसूली; हैकिंग और क्रेडिट कार्ड सहित डेटा चोरी; अग्रिम शुल्क धोखाधड़ी जैसे घोटाले और धनशोधन करना आदि शामिल हैं.
Android, Chrome और Firefox यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया हाई रिस्क ALERT , जानें बचने के उपाय
सर्वेक्षण में टीम को 92 पूर्ण सर्वेक्षण प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं. शोधकर्ताओं ने पाया कि शीर्ष छह देश प्रत्येक साइबर अपराध श्रेणी के तहत शीर्ष दस देशों में शामिल थे. लेखकों ने अध्ययन में लिखा है, रूस और यूक्रेन में तकनीकी साइबर अपराध की घटनाएं ज्यादा हैं, जबकि नाइजीरियाई साइबर अपराधी साइबर अपराध के कम तकनीकी रूपों में लिप्त हैं.
अध्ययन के अनुसार भारत घोटालों के मामले में आगे पाया गया. इसके अलावा, रोमानिया और अमेरिका में तकनीकी अपराधों के मामले अधिक सामने आये. अध्ययन के सह-लेखक मिरांडा ब्रूस, ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से हैं. उन्होंने कहा, अब हमें साइबर अपराध के भूगोल की गहरी समझ है, और विभिन्न देश विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध में कैसे विशेषज्ञ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










