Cyber Attack Warning: भारतीय साइबर क्षेत्र पर मंडरा रहा रैनसमवेयर हमलों का खतरा, देखें कैस्परस्काई की चेतावनी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 May 2024 12:59 PM
Cyber Attack Warning : भारत में साइबर वर्ल्ड में रैनसमवेयर हमलों का खतरा बरकरार रहने की आशंका जतायी है साइबर सुरक्षा कंपनी कैस्परस्काई ने. पढ़ें पूरी खबर-
Kaspersky Ransomware Cyber Attack Warning in India : साइबर सुरक्षा को लेकर एक बड़ी खबर है. भारत में साइबर वर्ल्ड में रैनसमवेयर अटैक्स का खतरा इस साल भी बरकरार रहने की आशंका जतायी जा रही है. साइबर सुरक्षा कंपनी कैस्परस्काई ने यह अनुमान जताया है. देशभर में पिछले साल गैर-कानूनी गतिविधियों के तहत लगभग दो लाख रैनसमवेयर अटैक्स के मामले सामने आये थे.
समाचार एजेंसी पीटीआई – भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में साइबर जगत में रैनसमवेयर हमलों का खतरा इस साल भी बने रहने की आशंका है. साइबर सुरक्षा कंपनी कैस्परस्काई ने यह अनुमान जताया है. देश में पिछले साल गैरकानूनी गतिविधियों के तहत लगभग दो लाख रैनसमवेयर (साइबर हमले) दर्ज किये गए थे.
Android, Chrome और Firefox यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया हाई रिस्क ALERT , जानें बचने के उपाय
कैस्परस्काई के महाप्रबंधक (दक्षिण एशिया) जयदीप सिंह ने कहा कि कंपनी के अध्ययनों में पाया गया है कि उन्नत भागीदार खतरों (एपीटी) के लिए भारत लगातार शीर्ष 12 लक्षित देशों और क्षेत्रों में शामिल है. सिंह ने कहा, लगातार तीन साल से फाइल एन्क्रिप्शन दुनिया भर और भारत में उद्यमों और संगठनों के समक्ष शीर्ष समस्या रही है.
साल 2017 में वानाक्राई जैसे बुनियादी रैंसमवेयर हमलों से हम रैनसमवेयर 3.0 के युग में पहुंच गए हैं, जहां लक्षित उपकरणों को सेवा से बाहर कर देना, आंकड़ों की दोबारा बिक्री और सार्वजनिक ब्लैकमेलिंग के रूप में तिहरा हमला देखते हैं.
उन्होंने कहा, हमले के इस रूप का भारतीय कंपनियों के वित्तीय और प्रतिष्ठा पहलू पर व्यापक प्रभाव पड़ता है. कैस्परस्काई ने वर्ष 2023 में देश में कारोबारों पर दो लाख से अधिक रैंसमवेयर हमलों का पता लगाने का दावा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










