मई-जून की झुलसती गर्मी में बम की तरह फट सकता है आपका AC, बचना है तो तुरंत कर लें यह 5 काम

AC Blast
AC Blast: अगर आप मई और जून की तपती गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का खास ख्याल रखना चाहिए, वरना इससे धमाका या बड़ा नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं AC चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है
AC Blast: गर्मियों का मौसम आते ही देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. ऐसे में लोगों के लिए एयर कंडीशनर राहत का सबसे बड़ा जरिया बन गया है. हालांकि जहां यह भीषण गर्मी से राहत देता है, वहीं लापरवाही भरे इस्तेमाल से यह खतरनाक भी साबित हो सकता है.
मई और जून के महीनों में एसी का अत्यधिक उपयोग देखने को मिलता है. कई लोग दिन-रात AC चलाए रखते हैं, जिससे इन मशीनों पर दबाव बढ़ जाता है. ऐसे में शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग जैसी समस्याएं सामने आती हैं, जो कई बार विस्फोट का कारण बन जाती हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान काम जिसे आप कर के अपने रूम में लगे AC को ब्लास्ट होने से बचा सकते हैं.
AC ब्लास्ट से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
नियमित सर्विसिंग करें
अगर आप एसी का 600 घंटे से अधिक इस्तेमाल कर चुके हैं, तो समय आ गया है कि आप इसकी सर्विसिंग कराएं. नियमित सर्विस से मशीन की कार्यक्षमता बनी रहती है और दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है.
लगातार इस्तेमाल से बचें
कई लोग AC को 15 घंटे या उससे अधिक समय तक लगातार चला देते हैं. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे कंपरेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है और ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हर 4–5 घंटे के उपयोग के बाद 1–2 घंटे का ब्रेक देना चाहिए.
फिल्टर की सफाई करें
AC का फिल्टर एयरफ्लो को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. यदि यह गंदा हो जाए तो कंपरेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। हर 4–5 हफ्ते में फिल्टर की सफाई अवश्य करें.
यह भी पढ़ें: 24 घंटे AC चलने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, बस इन गैजेट्स का कर लें इस्तेमाल
गैस लीकेज की जांच करें
अगर आपके एसी में गैस का रिसाव हो जाए और वह गर्म कंपरेसर के संपर्क में आ जाए, तो विस्फोट का खतरा हो सकता है. खासकर गर्मियों में जब AC का उपयोग ज्यादा होता है, गैस लीकेज की समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है.
स्टेबलाइजर का करें इस्तेमाल
यदि आपके क्षेत्र में बिजली की बार-बार कटौती या वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होता है, तो AC के साथ एक अच्छा स्टेबलाइजर लगवाना समझदारी होगी. इससे यूनिट को बिजली से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: कम बिजली खपत के बाद भी आ रहा ज्यादा बिल? कहीं आपने भी तो नहीं की है ये गलती
यह भी पढ़ें: 1 घंटे में कितनी बिजली खाता है आपका 1.5 टन AC? ऐसे करें चुटकियों में पता
यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










