ना हरा, ना पीला…सफेद ही क्यों होता है एयरप्लेन का रंग? जान लीजिए आज इसके पीछे की वजह
Published by : Ankit Anand Updated At : 06 Aug 2025 12:45 PM
Aeroplane White Colour
Aeroplane Colour: हम में से कई लोगों ने कभी न कभी फ्लाइट से सफर जरूर किया होगा. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि ज्यादातर हवाई जहाजों का रंग सफेद ही क्यों होता है? इसके पीछे कई कारणें हैं. आइए जानते हैं.
Aeroplane White Colour: आज के समय में कई लोग हवाई जहाज पर बैठ कर सफर कर चुकें और अगर न भी बैठे हो तो उन्होंने जिंदगी में एक बार न एक बार देखा तो जरूर होगा. जब हम हवाई जहाज में सफर करते हैं या उसे आसमान में उड़ते हुए देखते हैं, तो एक सवाल अक्सर मन में आता है. आखिर ज्यादातर एयरप्लेन सफेद रंग के ही क्यों होते हैं?
दुनिया की लगभग सभी एयरलाइंस के प्लेन छोटे हों या बड़े, अधिकतर सफेद रंग में ही नजर आते हैं. क्या यह सिर्फ देखने में अच्छा लगता है इसलिए सफेद रंग का इस्तेमाल किया जाता है या इसके पीछे कोई तकनीकी वजह है? आपको बता दें कि ये सफेद रंग के इस्तेमाल के पीछे कुछ खास कारण होते हैं. आइए जानते हैं…
हल्का होता है सफेद रंग
सफेद रंग को सबसे हल्का रंग माना जाता है. इसकी एक खासियत यह है कि यह अंधेरे में भी आसानी से नजर आ जाता है. साथ ही, सफेद रंग जल्दी मुरझाता या फीका नहीं पड़ता. यही कारण है कि यह रंग काफी काफी पसंद किया जाता है. बताया जाता है कि अगर किसी फ्लाइट (Aeroplane) पर डार्क रंग का पेंट किया जाए तो विमान का वजन करीब 8 यात्रियों के वजन जितना बढ़ सकता है, क्योंकि गहरे रंगों का पेंट भारी होता है.
आसानी से दिख जाती है खरोंच
फ्लाइट देखने में जितनी बड़ी लगती है, उतनी ही नाजुक भी होती है. इसमें जरा सी लापरवाही भारी नुकसान का कारण बन सकती है. इसलिए विमान (Aeroplane) में अगर कोई दरार, खरोंच या डेंट आता है, तो उसकी मरम्मत करना बेहद जरूरी हो जाता है. इसी वजह से ज्यादातर हवाई जहाजों को सफेद रंग में रंगा जाता है. सफेद रंग पर किसी भी तरह की खराबी या डैमेज जल्दी और साफ नजर आता है.
टेम्परेचर को करता है कंट्रोल
सफेद रंग चुनने का एक बड़ा कारण यह भी है कि यह सूरज की रोशनी को तेजी से रिफ्लेक्ट करता है. इसी कारण हवाई जहाज (Aeroplane) का तापमान कंट्रोल में रहता है. जैसा कि आमतौर पर माना जाता है, सफेद रंग गर्मी को सोखता नहीं है, बल्कि उसे रिफ्लेक्ट कर देता है.
आसानी से किया जा सकता है ट्रैक
सफेद रंग रखने का कारण यह भी है कि इसकी मदद से हवाई जहाज (Aeroplane) को आसमान में आसानी से देखा और ट्रैक किया जा सकता है. दूसरे रंगों की तुलना में सफेद रंग खुले आकाश में ज्यादा साफ नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: Tatkal टिकट हर बार होगी कंफर्म! बस कर लें यह छोटा सा काम वरना जनरल डब्बे में भी नहीं मिलेगी जगह
यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता फ्लाइट में क्यों ऑन करना पड़ता है Airplane Mode, जान जाएगा तो पकड़ लेगा माथा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










