कइयों को नहीं पता घर में कहां रखनी चाहिए इन्वर्टर की बैटरी, उसमें बारिश का पानी डालना सही है या गलत?
Published by : Ankit Anand Updated At : 28 Aug 2025 11:14 AM
Inverter Battery Tips: घर में कहां रखनी चाहिए इन्वर्टर बैटरी, क्या उसमें डाल सकते हैं बारिश का पानी? (Source: AI)
Inverter Battery Tips: आज के समय में लगभग हर घर में इन्वर्टर तो होता ही है, लेकिन कई बार लोग कंफ्यूज रहते हैं कि इसे घर में कहां रखना सही है. कइयों के मन में एक सवाल ये भी उठता है कि बरसात का पानी इसमें डाल सकते हैं या नहीं. आइए आज इन्हीं सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं.
Inverter Battery Tips: आजकल कई घरों में इन्वर्टर देखने को मिल ही जाता है और भला हो भी क्यों न, अक्सर गर्मियों में और बारिश के मौसम में बार-बार बिजली का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे समय में इन्वर्टर ही सहारा बनता है. अब कइयों के घर में इन्वर्टर होता तो है, लेकिन उसके रखने की जगह सही नहीं होती.
क्या कभी आपके मन में ये सवाल आया है कि आखिर इन्वर्टर घर में किस जगह रखना सही होगा? बहुत लोग बैटरी (Inverter Battery) का रखरखाव खुद ही कर लेते हैं, यहां तक कि कई बार उसमें बारिश का पानी तक डाल देते हैं. क्या उसमें बारिश का पानी डालना सही है? आइए आज आपको इन्हीं सब सवालों का जवाब देते हैं.
घर में कहां रखना चाहिए इन्वर्टर बैटरी (Inverter Battery)?
कई एक्सपर्ट्स और भरोसेमंद मीडिया साइट्स जैसे Tesla Power US के मुताबिक घर या ऑफिस में इन्वर्टर और उसकी बैटरी (Inverter Battery) हमेशा ऐसी जगह रखनी चाहिए जहां हवा आती-जाती रहे. वजह ये है कि चार्जिंग के समय बैटरी गरम हो जाती है. अगर जगह हवादार होगी तो बैटरी जल्दी ठंडी हो जाएगी और आपका घर भी सेफ रहेगा.
क्या बैटरी में डाल सकते हैं बारिश का पानी?
बहुत लोग ये सवाल पूछते हैं और कई तो ट्राय भी कर चुके हैं कि इन्वर्टर की बैटरी (Inverter Battery) में बारिश का पानी डाला जाए या नहीं. लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना ठीक नहीं है. बैटरी में हमेशा डिस्टिल्ड वॉटर ही डालना चाहिए. नल का पानी या बारिश का पानी मिनरल्स से भरा होता है, जो बैटरी को तुरंत खराब कर सकता है. इसके साथ ही आपको बैटरी में पानी का लेवल भी रेगुलर चेक करते रहना चाहिए. ध्यान रहे कि बैटरी में पानी ना तो जरूरत से ज्यादा होना चाहिए और ना ही कम.
बैटरी जहां रखी हो वहां साफ-सफाई रखें
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि घर या ऑफिस में जहां भी बैटरी रखी हुई हो वहां सफाई का खास ध्यान देना चाहिए. बैटरी पर धूल नहीं जमने देना चाहिए. बैटरी के के टर्मिनल पर जंग न लगे इसका भी ख्याल रखना चाहिए. क्योंकि अगर जंग लग गई तो बैटरी धीरे-धीरे चार्ज होगी और जल्दी खराब भी हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: बारिश बन सकता है इन्वर्टर-बैटरी के लिए मुसीबत, नहीं रखा ध्यान तो हो जाएगा मोटा नुकसान!
यह भी पढ़ें: Fridge Tips: फ्रिज के एक कोने में रख दें जादुई सफेद पाउडर, सड़ी हुई गंध का मिटा देंगी नामोनिशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










