E-Passport: बड़ा फायदेमंद है RFID बायोमेट्रिक्स वाला नया ई-पासपोर्ट, जानिए फीचर्स और अप्लाई करने का तरीका

Published by : Ankit Anand Updated At : 25 Nov 2025 6:16 PM

विज्ञापन

E-Passport

E-Passport: Passport Seva Programme (PSP 2.0) के तहत नए ई-पासपोर्ट को लॉन्च किया गया है. यह चिप-एम्बेडेड पासपोर्ट अधिक सुरक्षा, तेज प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए बनाया गया है. आइए जानते हैं इसके फायदे और अप्लाई करने का प्रोसेस.

विज्ञापन

E-Passport: भारत ने अब आधिकारिक तौर पर ट्रेवल डॉक्यूमेंट्स में एक बड़ा बदलाव शुरू कर दिया है. हम बात कर रहे हैं नए ई-पासपोर्ट के बारे में. यह चिप-एम्बेडेड पासपोर्ट अधिक सुरक्षा, तेज प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए बनाया गया है. इसे नए Passport Seva Programme (PSP 2.0) के तहत लॉन्च किया गया है, जिससे भारत अब बायोमेट्रिक ट्रैवल क्रेडेंशियल्स के वैश्विक मानकों के साथ खड़ा हो गया है. आइए आपको डिटेल में बताते हैं इसके बारे में.

क्या है E-Passport?  

ई‑पासपोर्ट दिखने में नॉर्मल भारतीय पासपोर्ट जैसा होता है, लेकिन इसमें एक सुरक्षित रेडियो‑फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) चिप और एंटेना लगे होते हैं. इस चिप में बायोमेट्रिक डेटा (जैसे फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन) के साथ पर्सनल डिटेल्स भी स्टोर होती है, और एन्क्रिप्शन के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रिंटेड पासपोर्ट और डिजिटल रिकॉर्ड में मेल हो. इसके कवर पर राष्ट्रीय प्रतीक के नीचे एक छोटा सुनहरी रंग का चिन्ह होता है.

कौन-कौन कर सकते हैं अप्लाई?

कोई भी भारतीय नागरिक जो सामान्य पासपोर्ट के लिए पात्र है, वह ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकता है. शुरुआत में यह सुविधा केवल चुनिंदा पासपोर्ट सेवा केंद्रों (PSKs) और पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों (POPSKs) में ही उपलब्ध है, जो मुख्य शहरों में स्थित हैं. समय के साथ, इसे पूरे भारत में उपलब्ध कराया जाएगा.

E-Passport के फायदे 

बेहतर सुरक्षा: पासपोर्ट में चिप और एन्क्रिप्शन नकल और पहचान के गलत इस्तेमाल से सुरक्षा करते हैं.

तेज इमीग्रेशन प्रोसेस: ऑटोमेटेड ई-गेट्स पर पासपोर्ट जल्दी चेक होते हैं, जिससे दुनिया भर में सफर आसान होता है.

समान यात्रा मानक: चिप वाले पासपोर्ट के जरिए भारत के यात्रा दस्तावेज 120 से ज्यादा देशों के साथ मेल खाते हैं.

E-Passport के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले Passport Seva Portal पर रजिस्टर करें या लॉगिन करें.
  • ‘Apply for Fresh Passport / Re-issue’ चुनें और ऑनलाइन फॉर्म भरें.
  • फीस ऑनलाइन भरें, फिर अपने नजदीकी PSK या POPSK में अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें.
  • अपने ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ अपॉइंटमेंट सेंटर जाएं. यहां आपका बायोमेट्रिक डेटा (फोटो और फिंगरप्रिंट) लिया जाएगा.
  • प्रोसेसिंग और डिलीवरी का इंतजार करें. पासपोर्ट मंजूर होने के बाद आपका e-passport रजिस्टर्ड पते पर डिलीवर कर दिया जाएगा. 

पुराने पासपोर्ट का क्या होगा?

मौजूदा पासपोर्ट अपने तय किए गए समाप्ति तारीख तक पूरी तरह से वैध रहते हैं. उन्हें तुरंत ई‑पासपोर्ट में बदलने की कोई जरूरत नहीं है. पासपोर्ट धारक जब पासपोर्ट रिन्यू या नया पासपोर्ट बनवाने जाएं, तो वे नए अपग्रेडेड फॉर्मेट को चुन सकते हैं, बशर्ते कि इसके लिए उपलब्ध केंद्र मौजूद हों.

यह भी पढ़ें: New Aadhaar App: जरूरत भर जानकारी शेयर करने की सुविधा, डिजिटल पहचान का नया मॉडल

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola