New Aadhaar App: जरूरत भर जानकारी शेयर करने की सुविधा, डिजिटल पहचान का नया मॉडल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Nov 2025 3:31 PM

विज्ञापन

UIDAI का बड़ा अपडेट

New Aadhaar App: यूआईडीएआई (UIDAI) जल्द ही नया आधार ऐप लायेगा, जिसमें पेपरलेस पहचान साझा करने और आपॅफलाइन वेरीफिकेशन की सुविधा होगी. चुनिंदा डेटा शेयरिंग भी संभव

विज्ञापन

UIDAI ने घोषणा की है कि नया आधार ऐप (New Aadhaar App) लोगों को बिना किसी कागज के पहचान साझा करने की सुविधा देगा. इसके साथ ही यूजर अपनी Aadhaar जानकारी में से केवल वही डिटेल साझा कर सकेंगे, जिसकी उन्हें जरूरत है. यह ऐप फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है.

पूरी तरह Paperless पहचान साझा करना संभव

नया Aadhaar App पारंपरिक आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी देने की जरूरत लगभग खत्म कर देगा. यूजर अब Digital + Offline Verification कर पाएंगे, जिसमें पूरी या चुनिंदा Aadhaar जानकारी सुरक्षित तरीके से साझा की जा सकेगी.

UIDAI का मकसद: Offline Verification को बढ़ावा

UIDAI का कहना है कि उद्देश्य Aadhaar कार्ड की फोटोकॉपी बांटने की प्रवृत्ति को कम करना है. नया Digital तरीका न केवल सुरक्षित होगा, बल्कि Identification प्रक्रिया भी तेज और सुविधाजनक बनेगी.

Privacy + Security पर होगा खास ध्यान

UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने कहा कि नया Aadhaar App Privacy-first तकनीक पर आधारित होगा. इससे संस्थाओं और यूजर्स दोनों के लिए Offline Verification एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बनेगा.

250 से अधिक संस्थाओं ने की भागीदारी

App के आधिकारिक लॉन्च से पहले UIDAI ने Aadhaar App के जरिये Offline Verification पर ऑनलाइन सेमिनार आयोजित किया. 250 से अधिक संस्थाओं, बैंकों, सरकारी निकायों और उद्योग प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया.

बदल गया घर का एड्रेस, तो अब Aadhaar Card भी कर लें अपडेट, बस करने होंगे ये आसान स्टेप्स फॉलो

Aadhaar Number पूरा दिखाए बिना सुरक्षित तरीके से शेयर करें आधार कॉपी, यहां जानिए आसान तरीका

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola