बदल गया घर का एड्रेस, तो अब Aadhaar Card भी कर लें अपडेट, बस करने होंगे ये आसान स्टेप्स फॉलो

Published by : Shivani Shah Updated At : 13 Nov 2025 9:32 AM

विज्ञापन

आधार कार्ड अपडेट

Aadhaar Card Address Update Online: अगर आप नये एड्रेस में शिफ्ट हुए हैं, तो फिर आधार कार्ड में भी नये एड्रेस को अपडेट करना जरूरी है. क्योंकि, आधार हमारी पहचान के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है. ऐसे में इसमें एक छोटी सी गड़बड़ी हमारे काम को खराब कर सकती है.

विज्ञापन

Aadhaar Card Address Update Online: आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) हमारी पहचान के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक बन चुका है. बैंक अकाउंट से लेकर मोबाइल सिम तक, सरकारी योजनाओं से लेकर घर के पते के वेरिफिकेशन तक हर जगह Aadhaar Card की जरूरत होती है. ऐसे में अगर आपका पता (Address) बदल गया है, तो उसे अपडेट कराना बेहद जरूरी है. हालांकि, अब अच्छी बात ये है कि आपको आधार कार्ड में पता बदलवाने के लिए आधार केंद्रों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने एड्रेस अपडेट करने के प्रोसेस को पूरी तरह से ऑनलाइन और बेहद आसान बना दिया है. ऐसे में अगर आपको अपने आधार में नया पता अपडेट करना है, तो अब आप घर बैठे बस कुछ मिनट में अपना नया एड्रेस अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऑनलाइन प्रोसेस के बारे में.

क्या है ऑनलाइन आधार अपडेट करने का प्रोसेस?

आप यहां दिए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप अपना एड्रेस खुद अपडेट कर सकते हैं.

सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा.

यहां Login ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना 12-अंकों वाला Aadhaar नंबर डालें.

इसके बाद आधार से लिंक्ड अपना मोबाइल नंबर डालें.

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.

OTP दर्ज करते ही आपका डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा.

डैशबोर्ड में Update Aadhaar Online या Update Address पर क्लिक करें.

अब आप अपना नया एड्रेस (जैसे घर नंबर, गली, मोहल्ला, शहर, जिला और पिनकोड) दर्ज करें.

इसके बाद एड्रेस प्रूफ के लिए डॉक्यूमेंट्स जैसे बिजली/पानी/गैस बिल, बैंक पासबुक, रेंट एग्रीमेंट, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड अपलोड करना होगा.

इसके बाद सभी डिटेल्स ध्यान से चेक कर Submit पर क्लिक कर दें.

आपको एक Update Request Number (URN) मिलेगा, जिससे आप अपडेट स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं.

बस इतना करते ही आपका आधार 30 दिनों के अंदर अपडेट हो जाएगा.

कैसे ट्रैक करें अपडेट स्टेटस?

कुछ दिनों में, UIDAI आपके एड्रेस अपडेट को वेरिफाई कर देता है. UIDAI के अनुसार, 30 से 90 दिन का समय एड्रेस अपडेट करने में लगता है. ऐसे में आप UIDAI के वेबसाइट पर जाकर Check Aadhaar Update Status सेक्शन में जाकर अपने URN नंबर के जरिए स्टेटस देख सकते हैं.

अगर 90 दिनों तक अपडेट नहीं हुआ तो क्या करें?

अगर 90 दिनों तक आपके आधार में नया एड्रेस अपडेट नहीं होता है, तो आप UIDAI की हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते हैं. आप चाहे, तो help@uidai.gov.in पर ईमेल भेजकर भी जानकारी ले सकते हैं.

Aadhaar Card में एड्रेस अपडेट करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक् हो.
एड्रेस अपडेट करने के दौरान वही एड्रेस प्रूफ वाले डॉक्यूमेंट दें, जो UIDAI की लिस्ट में शामिल हैं.
एड्रेस अपडेट में आमतौर पर 30 से 90 दिन लग सकते हैं.
सिर्फ ऑफिशियल UIDAI वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in से ही आधार अपडेट करें.

यह भी पढ़ें: अब पॉकेट में आधार रखने की झंझट खत्म, UIDAI का नया ऐप करेगा हर काम आसान, जानिए इस्तेमाल करने का प्रॉसेस

यह भी पढ़ें: Aadhaar Number पूरा दिखाए बिना सुरक्षित तरीके से शेयर करें आधार कॉपी, यहां जानिए आसान तरीका

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola