Washing Machine Tips: वॉशिंग मशीन ही फैला रही आपके कपड़ों में बदबू, जानें 5 छुपी हुई वजहें और ठीक करने का तरीका

Published by : Ankit Anand Updated At : 01 Dec 2025 7:14 PM

विज्ञापन

washing machine tips

Washing Machine Tips: कई बार आपने नोटिस किया होगा कि वॉशिंग मशीन से कपड़े धुलने के बाद भी उनमें से बदबू आती है. अक्सर इसकी असली वजह ज्यादातर मशीन के अंदर ही छिपी होती है. आइए आपको बताते हैं आखिर ये बदबू क्यों होती है और कैसे आप अपनी मशीन को फिर से फ्रेश और साफ बना सकते हैं.

विज्ञापन

Washing Machine Tips: वॉशिंग मशीन जब बढ़िया से गंदे कपड़ों को साफ कर के देती है तब तक कोई दिक्कत नहीं होती. परेशानी तब शुरू हो जाती है जब वॉशिंग मशीन से अचानक बदबू आने लग जाए. ये परेशानी और बढ़ जाती है जब वही बदबू आपके धुले हुए कपड़ों में भी महसूस होने लगती है. अक्सर इसकी असली वजह ज्यादातर मशीन के अंदर ही छिपी होती है. आइए आपको बताते हैं आखिर ये बदबू क्यों होती है और कैसे आप अपनी मशीन को फिर से फ्रेश और साफ बना सकते हैं.

डिटरजेंट ड्रॉअर में गंदगी जमना

वॉशिंग मशीन का डिटरजेंट ड्रॉअर अक्सर सबसे जादाद नजरअंदाज किया जाने वाला हिस्सा होता है. इसी जगह पर फफूंदी जल्दी बनती है. साबुन की परत, फैब्रिक सॉफ्टनर का बचा हुआ हिस्सा और नमी कोनों में जमा हो जाते हैं और कई बार दिखते भी नहीं. इस समस्या को ठीक करने के लिए ड्रॉअर को पूरी तरह निकालकर किसी हल्के एंटीबैक्टीरियल स्प्रे से साफ कर लें और उसे दोबारा तभी लगाएं जब वो पूरी तरह से सुख जाए ताकि बैक्टीरिया पनप न सकें

डोर सील में छिपा फफूंदी

वॉशिंग मशीन के दरवाजे के आस-पास लगी रबर सील भी एक बड़ी परेशानी बन सकती है, क्योंकि हर वॉश के बाद इसमें पानी जमा हो जाता है. कई बार साफ दिखने के बावजूद इसकी तहों में फफूंदी बनने लगती है. कोशिश करें कि हफ्ते में एक बार इस सील को नरम कपड़े से पोंछें और जरूरत पड़ने पर हल्का-सा एंटीबैक्टीरियल स्प्रे इस्तेमाल करें.

गंदा पड़ा हुआ फिलटर

वॉशिंग मशीन का फिलटर कपड़ों की रूई, बाल, सिक्के और जेब में छूटे छोटे-मोटे सामान को पकड़ता है. लेकिन अगर इसे समय-समय पर साफ न किया जाए, तो मशीन से तेज बदबू आने लगती है. इसलिए कोशिश करें की हफ्ते में एक बार जरूर फिलटर साफ कर लें ताकि बदबू और ब्लॉकेज न हो.

जमा हुआ पानी

अगर आपकी मशीन ठीक से पानी नहीं निकाल रही है, तो अंदर बचा हुआ पानी जल्दी बदबू करने लगता है. घर में कहीं भी रुका हुआ पानी बदबू का कारण बनता है, और वॉशिंग मशीन भी इससे अलग नहीं है. अगर आपको तेज, बासी सी गंध आए, तो ड्रेनेज और पाइप कनेक्शन जरूर चेक करें.

ड्रम और पाइप्स के अंदर डिटर्जेंट की परत

ड्रम और पाइप्स के अंदर भी लाइमस्केल, डिटर्जेंट की परत और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं. जमी हुई गंदी डिटर्जेंट को ठीक से काम नहीं करने देती और कपड़े धुलने के बाद भी गंदे या बदबूदार लग सकते हैं. अगर आप वॉशिंग मशीन की रेगुलर सफाई और डीस्केलिंग करते रहेंगे, तो मशीन फ्रेश रहेगी और बदबू पाइपलाइन तक फैलने से भी रोकी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: कपड़े धोते समय वॉशिंग मशीन में लोग क्यों डाल रहे एल्युमिनियम फॉइल? फायदे जानकर आप भी करेंगे ट्राई

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola