कपड़े धोते समय वॉशिंग मशीन में लोग क्यों डाल रहे एल्युमिनियम फॉइल? फायदे जानकर आप भी करेंगे ट्राई

Published by :Ankit Anand
Published at :18 Sep 2025 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
aluminium foil in washing machine

aluminium foil in washing machine

Washing Machine Tips: अकसर ऐसा होता है कि वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद भी वे ठीक से साफ नहीं होते या फिर आपस में बुरी तरह उलझ जाते हैं. इस झंझट से छुटकारा पाने का आसान इलाज आपकी किचन में ही मौजूद है. बस एक ऐल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करके आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

विज्ञापन

Washing Machine Tips: आजकल लगभग हर घर में आपको वॉशिंग मशीन देखने को मिल जाएगी. इससे कपड़े धोना और सुखाना काफी आसान हो जाता है. साथ ही समय और मेहनत दोनों की बचत होती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कपड़े धुलने के बाद भी ठीक से साफ नहीं दिखते या फिर आपस में चिपक जाते हैं. इसी कारण से कपड़ों की क्वालिटी पर असर पड़ता है.

अगर आप भी इस झंझट से परेशान हैं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं क्यूंकि आज हम आपको एक बढ़िया घेरलू जुगाड़ बताने जा रहे हैं. कमल की बात यह है कि यह आसान जुगाड़ आपकी किचन में ही मौजूद है. इस नुस्खे को अपनाकर न सिर्फ कपड़े अच्छे से धुलेंगे बल्कि एक-दूसरे से चिपकेंगे भी नहीं. तो आइए जानते हैं ये आसान ट्रिक…

ऐल्यूमिनियम फॉयल (Aluminium Foil) यूज करें

कपड़े धोते समय कई बार वॉशिंग मशीन (Washing Machine) में स्टैटिक चार्ज बन जाता है. इस चार्ज की वजह से ही कपड़े आपस में चिपकने लगते हैं और सिकुड़ जाते हैं. इसका असर खासकर महंगे कपड़ों पर ज्यादा दिखता है. इस झंझट से छुटकारा पाने का इलाज आपकी किचन में ही मौजूद है. हम बात कर रहे हैं एल्यूमिनियम फॉयल (Aluminium Foil) की. वॉशिंग मशीन में एल्यूमीनियम फॉइल डालने से कपड़ों में स्टैटिक चार्ज नहीं बनता, जिससे कपड़े मुलायम रहते हैं और उनकी चमक भी बनी रहती है.

ऐल्यूमिनियम फॉयल के फायदे 

स्टैटिक चार्ज से छुटकारा: वॉशिंग मशीन (Washing Machine) में कपड़े धुलते समय उन पर अक्सर स्टैटिक चार्ज आ जाता है, जिसकी वजह से कपड़े आपस में चिपकने लगते हैं और थोड़े खुरदुरे हो जाते हैं. एल्यूमिनियम फॉइल इसे आसानी से खत्म कर देता है.

कपड़े रहेंगे मुलायम: फॉइल की वजह से कपड़े आपस में नहीं चिपकते जिससे उनकी कोमलता बानी रहती है औरवो सॉफ्ट और आरामदायक रहते हैं.

चमक रहेगी बरकरार: फॉयल यूज करने से कपड़ों की चमक पर असर नहीं पड़ता, बल्कि कई बार यह उनकी नेचुरल शाइन को बनाए रखने में मदद करता है.

होगी बेहतर सफाई: कुछ लोग मानते हैं कि वॉशिंग मशीन (Washing Machine) में ऐल्युमिनियम फॉयल डालने से हल्का रगड़ जैसा असर होता है, जिससे कपड़े और भी अच्छे से साफ होते हैं.

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले एल्युमिनियम फॉयल (Aluminium Foil) को हाथ से मसलकर एक छोटी गेंद बना लें. ध्यान रहे कि ये बॉल इतनी बड़ी हो कि वॉशिंग मशीन (Washing Machine) में आसानी से घूम जाए और इतनी छोटी भी हो कि कपड़ों में फंसे नहीं. अब इस फॉयल बॉल को कपड़ों के साथ मशीन में डाल दें और मशीन को वैसे ही चलाएं जैसे आप नॉर्मल चलाते हैं. एक ही बॉल को बार-बार यूज न करें, कुछ वॉश के बाद इसे नई फॉयल बॉल से बदल लेना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: बरसात में वॉशिंग मशीन चलाते समय न करें ये गलतियां, ऐसे फुंक जाएगी मोटर कि कबाड़ी वाला मुफ्त में भी नहीं लेगा

यह भी पढ़ें: मॉनसून में फ्रिज को रखना है सही-सलामत तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, वरना हाय-हाय करते रह जाएंगे आप

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola