Vodafone-Idea यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, अगले साल बंद हो जाएगी कंपनी!

Published by : Shivani Shah Updated At : 20 May 2025 7:17 PM

विज्ञापन

Vodafone Idea

Vodafone-Idea को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने कंपनी की ब्याज माफी की याचिका को खारिज कर दिया है. ऐसे में अगले साल कंपनी बंद हो सकती है या फिर कंपनी को BSNL में मर्ज किया जा सकता है.

विज्ञापन

देश में JIO, Airtel के बाद Vodafone-Idea (Vi) तीसरी बड़ी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी है. लेकिन अब इस प्राइवेट कंपनी Vi को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कंपनी अब सरकारी टेलिकॉम कंपनी BNSL में विलय हो सकती है. दरअसल, प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Vi को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा झटका है. सरकार के बाद अब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से भी कंपनी की याचिका को खारिज कर दिया गया है.

बता दें कि वोडाफोन आइडिया ने अपने 5 अरब डॉलर से ज्यादा के ब्याज और जुर्माने को माफ करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका जमा की थी. कंपनी की इस मांग को सरकार पहले ही नामंजूरी दे चुकी है. जिसके बाद ही Vi ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका जमा की थी. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से भी कंपनी को कोई राहत नहीं मिली है. ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या Vodafone-Idea बंद हो जाएगा या फिर इसे BSNL के साथ मर्ज कर दिया जाएगा.

Vi के ये दो शानदार प्लान खत्म कर देंगी हर महीने रिचार्ज करने की टेंशन, कम कीमत में मिल रहा ढेरों बेनिफिट्स

क्या बंद होगा Vi?

दरअसल, टेलिकॉम कंपनी Vodafone-Idea पर 83,400 करोड़ रुपये की AGR लायबिल्टी है. जिसमें कंपनी पर 12,797 करोड़ रुपये मूल बकाया, 28,294 करोड़ रुपये ब्याज, 6,012 करोड़ रुपये जुर्माना और 11,151 करोड़ रुपये का जुर्माना ब्याज शामिल है. ऐसे में Vodafone-Idea में 49% हिस्सेदारी सरकार की होने के कारण कंपनी के CEO अक्षय मूंदड़ा ने सरकार को बताया था कि अगर कंपनी को ब्याज और जुर्माने से राहत नहीं मिलती है तो कंपनी दिवालिया हो जाएगी. ऐसे में साल 2025-2026 में कंपनी बंद हो सकती है. अगर कंपनी बंद हुई तो 20 करोड़ यूजर्स को बड़ा झटका लगने वाला है. वहीं,कंपनी के CEO का कहना है कि कंपनी में सरकार की भी हिस्सेदारी है ऐसे में सारे ब्याज, बकाया और जुर्माने से कंपनी को पूरी छूट दे दी जानी चाहिए.

क्या BSNL में Vi का हो जाएगा मर्ज?

Vodafone-Idea टेलिकॉम कंपनी में पहले से ही सरकार की 49% हिस्सेदार है. ऐसे में अगर कंपनी को वित्तीय राहत देने के लिए सरकार एक बार फिर कंपनी के शेयर खरीदती है तो Vodafone-Idea भी BSNL की तरह एक सरकारी कंपनी बन जाएगी. वहीं, BSNL पहले से सरकारी टेलिकॉम कंपनी है. ऐसे में सरकार दो टेलिकॉम कंपनियां नहीं चलाएगी. हो सकता है कि सरकार Vi को BSNL में ही मर्ज कर सकती है. इससे BSNL के ग्राहकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो जाएगी.

मार्केट में रह जाएंगी दो कंपनी

अगर Vi बंद हो जाती है तो फिर मार्केट में दो प्राइवेट कंपनियां JIO और Airtel ही बच जाएंगी. ऐसे में दोनों कंपनियां बाजार को अपने हिसाब से कंट्रोल कर सकती है.

यह भी पढ़ें:  JIO, Airtel, Vi और BSNL के ये प्लान्स हैं बेस्ट, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और लंबी वैलिडिटी भी

यह भी पढ़ें: Cheapest Annual Recharge Plans 2025: साल भर नहीं होगी रिचार्ज की टेंशन, JIO, AIRTEL और BSNL के ये प्लान्स हैं किफायती और बेस्ट

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola