JIO, Airtel, Vi और BSNL के ये प्लान्स हैं बेस्ट, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और लंबी वैलिडिटी भी

Published by : Shivani Shah Updated At : 19 May 2025 4:43 PM

विज्ञापन

Jio Airtel Vi BSNL

JIO, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स हमेशा ही ऐसे रिचार्ज प्लान्स की तलाश में रहते हैं, जो लंबे दिनों तक चलने के साथ-साथ किफायती भी हो. साथ ही उन्हें अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिले. तो फिर आज इस आर्टिकल में हम आपको हम बताएंगे JIO से लेकर BSNL तक के ऐसे रिचार्ज प्लांस जो आपके हर महीने रिचार्ज की टेंशन को खत्म कर देगा और कई सारे फायदे भी देगा.

विज्ञापन

टेलिकॉम कंपनी (JIO, Airtel, Vi और BSNL) के महंगे रिचार्ज प्लान्स करोड़ों यूजर्स के लिए एक टेंशन बन गई है. महीने के रिचार्ज प्लान्स भी इतने महंगे हो गए हैं कि यूजर्स को रिचार्ज करने से पहले एक बार सोचना पड़ता है. वहीं, दो सिम रखने वाले यूजर्स को और ज्यादा महंगाई की मार पड़ती है. हर महीने दोनों नंबरों पर रिचार्ज करना खाली पॉकेट खर्च बढ़ाना है. ऐसे में कई यूजर्स ऐसे प्लान्स की तलाश में रहते हैं जिनमें उन्हें लंबी वैलिडिटी तो मिले, लेकिन साथ में कॉलिंग और डेटा के बेनेफिट्स भी. आज हम आपके लिए प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी JIO, Airtel, VI और BSNL के ऐसे प्लान्स लेकर आए हैं, जो आपके लिए किफायती होने के साथ-साथ फायदेमंद भी है.

यह भी पढ़ें: Cheapest Annual Recharge Plans 2025: साल भर नहीं होगी रिचार्ज की टेंशन, JIO, AIRTEL और BSNL के ये प्लान्स हैं किफायती और बेस्ट

JIO का 799 रुपये वाला का प्लान

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. ऐसे में कई लंबी वैलिडिटी वाले प्लान भी जियो के साइट पर मौजूद है. जिसमें से एक है जियो का 84 दिनों वाला प्लान. जिसकी कीमत 799 रुपये है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा और SMS की सुविधा है.

  • प्लान: 799
  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • कॉलिंग: हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • डेटा: 1.5GB रोजाना डेटा
  • SMS: रोजाना के 100 फ्री SMS
  • अन्य बेनेफिट्स: फ्री JioHostar, Jio TV

यह भी पढ़ें: Jio का बेस्ट 5G प्लान, 28 दिनों तक रोज मिलेगा भर-भरकर डेटा, देखें सारे बेनिफिट्स

Airtel का 859 रुपये वाला प्लान

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Airtel अपने यूजर्स को 859 रुपये में 84 दिनों का प्लान ऑफर करता है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिन की सुविधा, अनलिमिटेड 5G डेटा और फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी. साथ में फ्री हैलो ट्यूनस भी मिलेगा.

  • प्लान: 859
  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • कॉलिंग: हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • डेटा: 2GB रोजाना अनलिमिटेड 5G डेटा
  • SMS: रोजाना के 100 फ्री SMS
  • अन्य बेनेफिट्स: फ्री Hello Tunes, Apollo 24/7 Circle

Vi का 859 रुपये वाला प्लान

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Airtel की तरह वोडाफोन आइडिया Vi भी अपने यूजर्स को 859 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा भी देता है. इसके अलावा यूजर्स अपने बचे हुए डेटा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • प्लान: 859
  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • कॉलिंग: हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • डेटा: 1.5GB रोजाना अनलिमिटेड 5G डेटा
  • SMS: रोजाना के 100 फ्री SMS

BSNL का 599 रुपये वाला प्लान

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों JIO, Airtel और Vi से कम दाम पर किफायती रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. ऐसे में प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले बीएसएनएल अपने यूजर्स को सिर्फ 599 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का भी फायदा मिलेगा. जियो की तुलना में बीएसएनएल का ये प्लान 200 रुपये सस्ता है. वहीं, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की तुलना में बीएसएनएल का ये प्लान 260 रुपये सस्ता है.

  • प्लान: 599
  • वैलिडिटी: 84 दिन
  • कॉलिंग: हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • डेटा: 3GB रोजाना डेटा
  • SMS: रोजाना के 100 फ्री SMS

यह भी पढ़ें: BSNL लाया बिना डेटा वाला रीचार्ज, 90 दिन तक अनलिमिटेड कॉल्स और SMS

यह भी पढ़ें: सालभर की छुट्टी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान! Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये सालाना प्लान हैं बेस्ट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola