डुअल 200MP कैमरा वाले Vivo X300 Ultra की सेल शुरू, मिल रहा ₹22000 तक का डिस्काउंट
Published by : Shivani Shah Updated At : 14 May 2026 10:00 AM
वीवो एक्स300 अल्ट्रा / फोटो- वीवो
Vivo X300 Ultra की सेल आज से शुरू हो गई है. ZEISS कैमरा सिस्टम, 200MP सेंसर, 105x जूम और 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स के साथ ये स्मार्टफोन फोटोग्राफी लवर्स को टारगेट करते हैं. कंपनी बैंक ऑफर्स और Photographer Kit पर भी बड़ा इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है.
अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और एक ऐसे फोन की तलाश में हैं, जो आपको एकदम DSLR जैसी पिक्चर क्वालिटी दे, तो फिर Vivo का लेटेस्ट मॉडल Vivo X300 Ultra आपका दिल जीत सकती है. कंपनी ने इसी महीने इसे भारत में लॉन्च किया था और आज से इसकी सेल शुरू हो चुकी है. इस मॉडल की खासियत इसका कैमरा है. रात की रोशनी हो या दूर खड़े किसी चेहरे की डिटेल, Vivo X300 Ultra अपने पावरफुल कैमरा सिस्टम के दम पर हर शॉट को सिनेमैटिक टच देता है.
कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता
Vivo X300 Ultra की कीमत ₹1,59,999 है और यह एक ही वेरिएंट 16GB RAM और 512GB में मिलेगा. यह Eclipse Black और Victory Green कलर ऑप्शन में मिलेगा. ऑफर्स की बात करें, तो कंपनी SBI और Axis बैक कार्ड और UPI पर 16000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है.
कंपनी Vivo X300 Ultra को फोटोग्राफर किट के साथ भी पेश किया है. ऐसे में किट के साथ मॉडल की कीमत 2,09,999 रुपये है. इस पर कंपनी UPI से पेमेंट करने पर 21 हजार और SBI कार्ड पर 22 हजार रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है.
इसे आज से वीवो के ऑफिशियल साइट के अलावा Flipkart, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है.
कैमरा सबसे बड़ी खासियत
Vivo X300 Ultra में Zeiss Master Lenses सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 200MP का हाई-रिजोल्यूशन प्राइमरी कैमरा और 200MP APO टेलीफोटो सेंसर शामिल है.
फोन 3.7x ऑप्टिकल जूम और 105x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, जिससे दूर मौजूद सब्जेक्ट्स भी काफी डिटेल के साथ कैप्चर किए जा सकते हैं. मॉडल एक्सटर्नल Zeiss टेलीफोटो लेंस को भी सपोर्ट करता है, जो 200mm और 400mm फोकल लेंथ के साथ आता है. इसके साथ मिलने वाला Photographer Kit, जिसमें कैमरा ग्रिप, एक्स्ट्रा बैटरी और अन्य एक्सेसरी शामिल हैं, यूजर्स को लगभग प्रोफेशनल कैमरा जैसा एक्सपीरियंस देता है.
वीडियो रिकॉर्डिंग भी दमदार
वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है. इसमें 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग, Dolby Vision सपोर्ट और 10-bit Log वीडियो जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही कई प्रो-लेवल वीडियो टूल्स भी मिलते हैं, जो कंटेंट क्रिएटर्स और मोबाइल फिल्ममेकर्स को ज्यादा कंट्रोल और बेहतर आउटपुट देने में मदद करते हैं.
Vivo X300 Ultra के स्पेसिफिकेशन
- X300 Ultra में 6.82-इंच का 2K ZEISS Master Color डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR और हाई ब्राइटनेस के साथ आता है.
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो हैवी टास्क और गेमिंग में स्मूद एक्सपीरियंस ऑफर करता है.
- यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है, जिसमें स्मूद इंटरफेस और बेहतर मल्टीटास्किंग फीचर्स मिलते हैं.
- फोन में 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
- इसके अलावा, बड़ा कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक फोन को ओवरहीट होने से बचाता है.
यह भी पढ़ें: Motorola का बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मिलेंगे 7 साल तक एंड्रॉइड अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










