वीवो वी70 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल कैमरा के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :05 Feb 2026 4:03 PM
विज्ञापन
Vivo V70 Series

वीवो वी70

Vivo अपनी नई V70 सीरीज को 19 फरवरी को भारत में लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज के फोन आपको Flipkart, Amazon और Vivo के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर मिलेंगे. Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जबकि V70 Elite में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलने वाला है.

विज्ञापन

Vivo जल्द ही भारत में अपनी नई V70 सीरीज लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने बताया है कि ये फोन फरवरी के तीसरे हफ्ते में एंट्री करेंगे. इस सीरीज में Vivo V70 Elite और Vivo V70 शामिल होंगे. इन्हें आप ई-कॉमर्स साइट्स के साथ-साथ Vivo के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीद सकेंगे. परफॉर्मेंस की बात करें तो V70 Elite में तगड़ा Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, जबकि स्टैंडर्ड V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा. आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी बाकी के डिटेल्स.

कब लॉन्च होगा Vivo V70 सीरीज

Vivo ने कंफर्म कर दिया है कि Vivo V70 सीरीज भारत में 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाली है. लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन Flipkart, Amazon और Vivo के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए मिलेंगे. इसके अलावा कुछ ही समय में ये फोन ऑफलाइन मार्केट में भी देखने को मिल सकते हैं.

Vivo V70 सीरीज के कंफर्म फीचर्स 

Vivo की आने वाली V70 सीरीज काफी दमदार फीचर्स के साथ एंट्री लेने वाली है. Vivo V70 Elite में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, जबकि स्टैंडर्ड Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा. फोन में 6.59 इंच की 1.5K डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, जबरदस्त 5,000 निट्स तक की ब्राइटनेस और करीब 1.07 बिलियन कलर सपोर्ट मिलेगा.

बैटरी की बात करें तो इस सीरीज में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. साथ ही फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलेगा. 

कैमरा सेगमेंट में Zeiss के साथ मिलकर 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जाएगा. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ओप्पो के बजट स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगी दमदार बैटरी

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola