ईंट और सीमेंट से बना देसी कूलर बटोर रहा सुर्खियां, इसको देख AC ने भी टेके अपने घुटने, वीडियो हुआ वायरल

Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Jul 2025 10:47 AM

विज्ञापन
Viral Video Desi Cooler
Viral Video Desi Cooler

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति ने ईंट और सीमेंट की मदद से देसी कूलर तैयार किया है. यह अनोखा जुगाड़ लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है और यूजर्स इसकी खूब सराहना कर रहे हैं. खास बात यह है कि यह कूलर व्यक्ति ने अपने लिए नहीं बल्कि गायों और भैंसों के लिए तैयार किया है.

विज्ञापन

Viral Video: मॉनसून के आने से भले ही गर्मी से थोड़ी राहत मिली हो लेकिन हवा में नमी बढ़ जाने के कारण उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है. अगर आप सस्ते और घरेलू तरीके अपना कर राहत पाने का तरीका ढूंढ रहे हैं तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो आपको जरूर देखनी चाहिए. इस वीडियो में एक व्यक्ति ने ईंट और सीमेंट की मदद से एक अनोखा और देसी कूलर तैयार किया है.

यह देसी कूलर एसी की तरह ठंडी हवा देता है और खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम खर्च में ठंडक का आनंद लेना चाहते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि ईंट और सीमेंट से भी कूलर बनाया जा सकता है? आज हम आपको इसी अनोखे देसी अविष्कार की जानकारी देने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.

इंस्टाग्राम पर दिखा देसी कूलर 

ईंट और सीमेंट से बने एक अनोखे कूलर का वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है. इस कूलर की बनावट भले ही सामान्य कूलर से अलग हो लेकिन इसके काम करने का तरीका वैसा ही है. इस का ढांचा पूरी तरह ईंट और सीमेंट से तैयार किया गया है, जबकि बाकी हिस्सों में सामान्य कूलर जैसे पंखा, मोटर, पानी का पाइप और घास का इस्तेमाल किया गया है. वीडियो में यह भी साफ दिखाई देता है कि घास उसी तरह से भीग रही है जैसे आम कूलरों में होता है.

Viral Video: देखें वीडियो

जानवरों के लिए तैयार किया यह देसी कूलर

इस ईंट और सीमेंट से बने कूलर को बनाने वाले व्यक्ति ने इसे अपने लिए नहीं बल्कि अपनी गायों और भैंसों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए तैयार किया है. तेज बढ़ती गर्मी का असर इंसानों के साथ-साथ जानवरों पर भी पड़ता है जिससे वे भी असहज हो जाते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस व्यक्ति ने अपने पशुओं के लिए ठंडक का इंतजाम किया है. 

क्या आप बना सकते हैं यह देसी कूलर?

इस देसी कूलर का वीडियो देख अब आप भी यह सोचने लग गए होंगे कि क्या इसे अपने घर में तैयार कर सकते हैं? तो इसका जवाब हां हैं. इसके लिए ईंट और सीमेंट की जरूरत होगी, साथ ही एक अनुभवी मिस्त्री की भी जो इसको तैयार कर सके. जब ढांचा बनकर तैयार हो जाए, तब आपको इसमें कूलर के जरूरी उपकरण लगाने होंगे जैसे पंखा, मोटर, वायरिंग, पानी के लिए पाइप और ठंडी हवा के लिए घास. इसके अलावा, आपको एक छोटा टैंक भी बनवाना होगा जहां मोटर फिट की जाएगी. मोटर चालू होते ही पानी घास को भिगोएगा और वहां से ठंडी हवा निकलकर कमरे को ठंडा करेगी.

7 कुत्तों ने अकेले आदमी पर किया हमला, जान बचाने के लिए बंदे ने किया कुछ ऐसा लोग करते रह गए तारीफ

Viral Video: हाथियों का ‘वॉटर पार्क’, नदी में अठखेलियां करते गजराज, आवाज से मोह लिया सबका मन

Viral Video: पानी से लबालब भरी सड़क पार कर रहा था शक्स, THAR वाले ने किया कुछ ऐसा, लोगों ने खूब सुनाई खरी खोटी

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola