ePaper

Viral Video: पानी से लबालब भरी सड़क पार कर रहा था शक्स, THAR वाले ने किया कुछ ऐसा, लोगों ने खूब सुनाई खरी खोटी

Updated at : 05 Jul 2025 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
Thar Viral Video
Thar Viral Video

Viral Video: बारिश के दौरान कई जगहों पर जलभराव हो जाती है. पानी से भरी लबालब वाली सड़क पर तेज रफ्तार से जाती एक थार की वजह से बाइक पर सवार एक पुरुष और महिला फिसलकर गिर जाते हैं. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: बारिश का मौसम चल रहा है. भले इस मौसम में तोड़ी गर्मी से राहत जरूर मिलती है लेकिन जलजमाव की समस्या लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती है. ऐसी स्थिति में जब जरूरी काम हो तो लोगों को मजबूरी में पानी से भरी सड़कों से गुजरना पड़ता है. कई बार लोग घुटनों तक भरे पानी में बाइक चलाते नजर आते हैं, जो कि जोखिम भरा हो सकता है. क्योंकि पानी में डूबे होने के कारण खुला मेनहोल दिखाई नहीं देता और हादसे का खतरा बना रहता है. 

लेकिन कुछ थार वालों को शायद इसकी कोई परवाह नहीं होती. उन्हें तो हर हाल में अपनी दबंगई दिखानी होती है. यहां तक कि जलभराव वाली सड़कों पर भी वे तेज रफ्तार में थार दौड़ाते नजर आते हैं, जिससे खुद के साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में दाल देते है. आइए विस्तार से जानते हैं आखिर मामला क्या जिससे सोशल मीडिया पर एक बार फिर थार ड्राइवरों की क्लास लग रही है.

क्या था पूरा मामला

हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है एक पुरुष और महिला पानी भरी सड़क को बाइक से पार करने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों मुश्किल हालात में संभलते हुए आगे बढ़ते हैं और महिला के हाथ में सामान भी दिखाई देता है. बाइक ड्राइवर धीरे-धीरे  सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था.

तभी अचानक तेज रफ्तार से एक काल रंग की थार गाड़ी आती है और पानी उड़ाती हुई धड़ल्ले से आगे बढ़ जाती है. ड्राइवर न तो दाएं देखा न बाएं बिना किसी की परवाह करते हुए तेजी से सड़क पार करता है. उसकी तेज रफ्तार से पानी का बहाव बढ़ जाता है जिससे बाइक पर बैठे पुरुष और महिला का संतुलन बिगड़ जाता है और दोनों पानी में गिर पड़ते हैं. इसके बावजूद थार चालक बिना रुके गाड़ी दौड़ाता हुआ निकल जाता है.

इस दौरान दोनों पूरी तरह भीग जाते हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं लगती. इस घटना का वीडियो @askrajeshsahu नाम के एक्स (Twitter) अकाउंट पर साझा किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: देखें वीडियो

बबलू बंदर जैसा वीडियो बना आप भी मचा सकते हैं धमाल! बस सोचो और देखो Google Veo 3 का कमाल

Viral Video: हाथियों का ‘वॉटर पार्क’, नदी में अठखेलियां करते गजराज, आवाज से मोह लिया सबका मन

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola